home page

भारत के इस राज्य में है देश का सबसे व्यस्त रेल्वे स्टेशन, यहां से देश के हर कोने के लिए जाती है ट्रेन

भारतीय रेलवे देश देश की लंबी दूरी को जोड़ने वाली एक विशाल प्रणाली है जो रोजाना करोड़ों यात्रियों को उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाती है। इसे भारत में यात्रा का सबसे सस्ता और सुविधाजनक साधन माना जाता है।
 | 
indian-railways-this-is-the-busiest-railway-station
   

भारतीय रेलवे देश देश की लंबी दूरी को जोड़ने वाली एक विशाल प्रणाली है जो रोजाना करोड़ों यात्रियों को उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाती है। इसे भारत में यात्रा का सबसे सस्ता और सुविधाजनक साधन माना जाता है। चाहे वह छोटी यात्रा हो या लंबी भारतीय रेल आपको आरामदायक और किफायती यात्रा करवाती है।

देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन की पहचान

अगर बात की जाए देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन की तो हावड़ा रेलवे स्टेशन इस सूची में सबसे ऊपर आता है। हावड़ा जो कि पश्चिम बंगाल में स्थित है दैनिक यात्री संख्या के हिसाब से भारत का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है। इस स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 10 लाख लोग यात्रा करते हैं, जिससे यह स्टेशन न केवल भारतीय रेलवे का एक प्रमुख हब बन जाता है बल्कि यात्रा के लिए एक अहम जंक्शन भी बनता है।

रेलवे स्टेशनों के प्रकार और उनकी विशेषताएँ

रेलवे स्टेशनों को उनके नाम के अंत में लगे शब्दों के आधार पर पहचाना जा सकता है। जैसे 'सेंट्रल' शब्द वाले स्टेशन उस शहर के मुख्य और प्रमुख स्टेशन होते हैं, जैसे कानपुर सेंट्रल या मुंबई सेंट्रल। वहीं 'जंक्शन' नामक स्टेशन जैसे दिल्ली जंक्शन ऐसे स्टेशन होते हैं जहां से कई रेल मार्ग निकलते हैं। 'टर्मिनल' या 'टर्मिनस' वाले स्टेशन वे होते हैं जहां ट्रेनें आकर समाप्त होती हैं जैसे मुंबई CST जो कि छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के नाम से भी जाना जाता है।

हावड़ा स्टेशन

हावड़ा रेलवे स्टेशन की बात करें तो इसमें 23 प्लेटफॉर्म हैं और यहाँ से होकर देश के विभिन्न हिस्सों के लिए अनगिनत ट्रेनें गुजरती हैं। यह स्टेशन अपनी भीड़भाड़ और गतिशीलता के लिए प्रसिद्ध है। यहां की भीड़ का मुख्य कारण यह है कि यह स्टेशन कोलकाता और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए मुख्य यात्रा केंद्र है।

WhatsApp Group Join Now