महिंद्रा कंपनी की इस गाड़ी ने बिक्री में तोड़े सारे रिकोर्ड, Maruti-Tata की कर दी हवा टाइट

ताज़ा आंकड़ों की माने तो Maruti Suzuki भारत में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी है, इसके बाद Hyundai और Tata Motors हैं। भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली10 गाड़ियों में से 7 मारुति सुजुकी की हैं। मारुति सुजुकी का Alto मॉडल देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है, जबकि Breeza मॉडल सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV गाड़ी है। टॉप 10 की लिस्ट में महिंद्रा के पास कोई गाड़ी नहीं है, लेकिन इसके SUV मॉडल की बिक्री में सबसे अधिक ग्रोथ देखी जा रही है।
Mahindra की इस SUV आगे सब फेल
हम बात कर रहे हैं Mahindra Scorpio की, जो इस लिस्ट मे 19वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही है। अगर हम 25 सबसे ज्यादा बिकने वाले गाड़ियों की लिस्ट देखें, तो Mahindra Scorpio में सबसे ज्यादा ग्रोथ देखी गई है। देश के हर कोने में लोगो की पसंदीदा है Mahindra की स्कार्पियो।
इस साल बिक्री में हुई बढ़ोतरी
Mahindra Scorpio गाड़ी की पिछले महीने 6,950 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल इसी महीने में बेची गई 2,610 Units से 166% ज्यादा है। कंपनी Scorpio के दो मॉडल Scorpio-N और Scorpio- Classic बेचती है। Tata Tiyago गाड़ी भारत में दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ी है, जिसमें पिछले साल की बजाए इस साल 66% की वृद्धि हुई है। जिसका कम्पनी को अच्छा फायदा हुआ है.
Mahindra की बिक्री में लगातार ग्रोथ
Mahindra ने फरवरी 2023 में 30,000 से अधिक SUV गाड़िया बेचीं। SUV Segment (Utility वाहन) में 9.74 प्रतिशत की वृद्धि हुई। फरवरी 2023 से Mahindra की बिक्री में लगातार ग्रोथ का पता चल रहा है। बिक्री के फर्क की बात करें तो इस बार फरवरी 2022 में बेची गई 27,663 Units की तुलना में 2,695 Units अधिक हैं। कुल पीवी बिक्री 30,358 Units रही।