home page

Today Weather Update: दिल्ली में बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत, जाने पूरे देश में बारिश को लेकर मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

भारत जी-20 के ऐतिहासिक अवसर का गवाह बनने को तैयार है, और दिल्ली का मौसम भी महमानों का स्वागत कर रहा है। दिल्ली में कल शाम से हल्की बारिश होने की उम्मीद है।
 | 
aaj ka mausam
   

भारत जी-20 के ऐतिहासिक अवसर का गवाह बनने को तैयार है, और दिल्ली का मौसम भी महमानों का स्वागत कर रहा है। दिल्ली में कल शाम से हल्की बारिश होने की उम्मीद है। राजधानी में आज पूरे दिन बूंदाबांदी का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है।

वहीं, अगले कुछ दिनों तक देश के अन्य कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी। अगले पांच दिनों में उत्तर पूर्वी भारत में भारी बारिश हो सकती है, मौसम विभाग ने कहा है की अगले तीन दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भारी बारिश होगी। 

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

नई दिल्ली के मौसम का हाल

आज शनिवार 09 सितंबर को देश की राजधानी नई दिल्ली में जी-20 समिट का पहला दिन है। आज के मौसम की बात करें तो बारिश, हवा और फिर लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। हल्की बारिश या बूंदाबांदी के चलते ही दिल्ली में उमस बढ़ने की संभावना है।  आज शनिवार 9 सितंबर को दिल्ली में कुछ क्षेत्रो में हल्की बारिश शुरू भी हो गई है।

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

आज, मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम 25 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री तापमान हो सकता है। वहीं आज लखनऊ में गरज के साथ एक या दो बार बारिश होगी। आज, गाजियाबाद में न्यूनतम 25 डिग्री से अधिकतम 33 डिग्री तापमान हो सकता है।

आज दिन में गाजियाबाद में आसमान साफ रहेगा। वहीं शाम होते-होते बादल आसमान में बस सकते हैं। 9 सितंबर को यूपी के सेंट्रल एरिया और पूर्वी भाग में भारी बारिश होगी, जैसा कि मौसम वैज्ञानिक मोहमद दानिश ने बताया।

अन्य राज्यों का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार आज उत्तरी कोंकण और गोवा और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पूर्वी गुजरात और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है।

इसी के साथ, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।