Today Weather Update: भारत के इन हिस्सों में लोगों को भयंकर गर्मी से मिलेगा आराम, जाने बारिश को लेकर मौसम विभाग का ताजा अपडेट

जुलाई के बाद के इस बार के मानसून ने किसानों और आम लोगों को निराश किया है। बारिश न होने से किसानों को धान की फसल सिंचाई करने में मुश्किल हो रही है। वहीं भारी उमस के करना लोगों को पसीना निकाल रहा हैं।
हालाँकि, मौसम विभाग ने कुछ राहत की खबर दी है। मौसम विभाग (Weather Update Today) का कहना है कि मौसम एक बार फिर सक्रिय होगा। इसके परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सहित कई राज्यों में बारिश हो सकती है।
आज से इतने दिनों तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने कहा कि 6 सितंबर, यानी आज से 3 दिनों तक बारिश होने की संभावना है (Weather Update Today)। यूपी के 25 जिलों में बारिश होने की उम्मीद है। इस बारिश से किसानों को जहां उमस से राहत मिलेगी, वहीं फसल की सिंचाई भी होगी। बारिश के साथ कई जगह तेज हवा चल सकती है, जिससे पेड़ उखड़ सकते हैं।
मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
झारखंड में भी मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है (Weather Update Today)। राज्य में लगातार बारिश हो रही है। प्रदेश में आज भी बारिश होने की उम्मीद है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 80 मिमी बारिश हुई, जिससे तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली। 8 सितंबर तक राज्य में मध्यम स्तर की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है।
उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
आज सरकारी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों, पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी गुजरात और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश हो सकती है। (Weather Update Today) आज बिहार, झारखंड, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, सिक्किम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस समय भी केरल, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पूर्वी मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश होने की उम्मीद है।