home page

दिन में भयंकर गर्मी से थे परेशान तो रात को DJ बजाकर काटने लगे गेंहु, रात में खेत का नजारा देख आपको भी नही होगा आँखो पर विश्वास

गेहूं की फसल की कटाई का सीजन चल रहा है। पर ये काम आसान नहीं। फसल काटने में किसानों के पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में जब सोशल मीडिया की जनता ने रात के समय गेहूं की कटाई करते कुछ किसानों का वीडियो देखा तो उनका दिल खुश हो गया!
 | 
desi jugaad viral video
   

गेहूं की फसल की कटाई का सीजन चल रहा है। पर ये काम आसान नहीं। फसल काटने में किसानों के पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में जब सोशल मीडिया की जनता ने रात के समय गेहूं की कटाई करते कुछ किसानों का वीडियो देखा तो उनका दिल खुश हो गया!

क्योंकि भैया... फसल की कटाई के दौरान खेत में डीजे (DJ) भी बज रहा था। डीजे की जगमग लाइट से खेत रोशन था और उसके दमदार म्यूजिक ने फसल काट रहे किसानों का जोश फुल हाई कर रखा था।

ये भी पढिए :- ड्राइवर ने ट्रक के पीछे आशिक़ी वाली शायरी की जगह लिखवा दी ग़ज़ब की बात, जिसने भी पढ़ी करने लगे वाहवाही

वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि डीजे पर फुल साउंड में 'चुन्नी में...' गाना बज रहा है, और महिलाए व पुरुष लावणी (फसल की कटाई) कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो राजस्थान के सीकर जिले का है।

कसूता प्रोग्राम कर रखा है भाई...

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर 'सोनू चौधरी' ने 27 मार्च को पोस्ट किया था, जिसे खबर लिखे जाने तक 3 लाख 71 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। सैकड़ों यूजर्स इस पर कॉमेंट कर रहे हैं। एक बंदे ने लिखा कि मुझे भी आना है। दूसरे ने लिखा- यो हरियाणा है प्रधान।

ये भी पढिए :- बड़े रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुँचे शौंक़ ने ऑर्डर कर दी महंगी फ़िश, जैसे खाने के लिए चम्मच बढ़ाई आगे तो मछली ने पकड़ लिया चम्मच

अन्य ने लिखा कि पूरा माहौल बना रखा है। इसी तरह से कुछ यूजर ने मजे भी लिए। जैसे एक ने कहा कि लगता है डीजे इन भाई का ही है, तो एक ने लिखा कि दूसरे दिन इनके घर शादी होगी। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? कॉमेंट में बताइए।