home page

अनोखी मछली जो रात के अंधेरे में टॉर्च जैसी रोशनी में करती है शिकार, खूबियां जानकर तो आप भी नही कर पाएंगे विश्वास

दुनिया भर में मछलियों को देखकर हैरान हो जाओगे। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फ्लैशलाइट फिश (Flashlight fish) का एक वीडियो इतना वायरल हो रहा है कि आप भी हैरान हो जाएंगे।
 | 
flashlife-fish-has-a-unique
   

दुनिया भर में मछलियों को देखकर हैरान हो जाओगे। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फ्लैशलाइट फिश (Flashlight fish) का एक वीडियो इतना वायरल हो रहा है कि आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, इस विशिष्ट फिश की आंखों के नीचे एक बायोल्यूमिनसेंट ऑर्गन (bioluminescent organ) है, जिससे निरंतर चमकदार नीली-हरी रोशनी निकलती है. यह अन्य मछलियों से अलग है। शायद यही कारण है कि इस मछली को लालटेन-आई मछली (Lantern-Eye Fish) भी कहते हैं।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

यहां देखें वीडियो

कैसे पैदा करती हैं लाइट

फ्लैशलाइट मछलियों की नीली और हरी रोशनी पैदा करने वाले लाइट ऑर्गन हैं, जो लाखों बायोल्यूमिनसेंट बैक्टीरिया से बनते हैं। माना जाता है कि ये मछलियां शिकारियों से बचने के लिए अपनी रोशनी को कम कर सकती हैं और इसके बजाय अपनी प्रजाति के साथ जुड़ने के लिए प्रकाश का इस्तेमाल करती हैं।

रात्रिचर और गुप्त होती हैं ये मछलियां

@gunsnrosesgirl3 नामक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस विचित्र मछली का वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो में मछलियों को देखकर लगता है कि वे टॉर्च में चल रहे हैं। इन अद्भुत फिशों का साइंटिफिक नाम एनोमालोपिडे है। यह कम देखने वाली नीले और काले गहरे रंग की फ्लैशलाइट मछलियां रात्रिचर (nocturnal) और गुप्त (secretive) होती हैं।