बहुत जल्दी Hyundai Creta और Kia Seltos की हवा होने वाली है टाइट, जल्द ही मार्केट में एंट्री करेगी ये 3 नई SUV गाड़ियां

भारतीय ऑटो मार्केट मे मिड साइज SUV सेगमेंट में हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस सबसे अधिक बिकने वाली SUV हैं लेकिन आने वाले समय में इन्हें कई नई SUV से सामना करना पड़ेगा। इस सेगमेंट में टाटा, महिद्रा समेंत कई दूसरी कार निर्माता कंपनियां भी हैं। जो कि अपनी पकड़ बनाने का प्रयाश कर रही हैं। ऐसे में बहुत सी नई मिड साइट SUV लॉन्च होंगी, तो चलिए जानते है ऐसी ही 3 SUV के बारे में, जो कि लॉन्च होने के बाद सेल्टोस और क्रेटा से कडा मुकाबला करेगी।
होंडा की नई मिड साइज SUV
आपकी जानकारी के लिए बता दें होंडा की नई मिड साइज SUV का जून 2023 में लॉन्च किया। होंडा की इस एसयूवी को भारतीय मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा। यह होंडा सिटी वाले प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इस कार की लंबाई 4.2 मीटर से 4.3 मीटर की होगी। इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पारट्रेन का विकल्प मिलने की आशा है। इसमें कोई डीजल इंजन नहीं दिया जाएगा। इसमें ADAS जैसा फीचर्स भी देखने को मिल सकता है। होंडा की इस नई SUV की कीमत 12 लाख रुपये से 19 लाख रुपये के बीच हो की उमीद है।
टाटा Curvv SUV Coupe
अगर बात करें टाटा मोटर्स की तो टाटा 2024 में Curvv SUV Coupe को पेश करेगी। यह नए GEN 2 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जो कि ALFA प्लेटफॉर्म का मॉडिफाइड वेरियंट होगा। यह ICE और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ लॉन्च होगी। ICE वर्जन में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल डायरेक्ट इंजेक्शन (TGDi) और 1.5 लीटर का टर्बो डीजल इंजन का विकल्प दिया जा सकता है। वही इसके ईवी वेरियंट में 40 किलोवॉट का बैटरी पैक दिया जा सकता है।
महिंद्रा अपनी नई मिड साईज SUV
वहीं अगर बात करें महिंद्रा की तो महिंद्रा अपनी नई मिड साईज SUV के रूप में XUV500 को फिर से ला रही हैं इसे कंपनी के पोर्टफोलियों में XUV700 के नीचे रखा जाएगा। कार के आकार की बात करें तो नेक्स-जेन XUV500 की लंबाई करीब 4.3 मीटर से 4.4 मीटर की हो सकती है। ये नया मॉडल XUV300 के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होने की उम्मीद है। वहीं स्टैंडर्ड तौर पर फ्रंट व्हील ड्राइव सेटअप के साथ दिया जाएगा। इसे 1.5 लीटर के टर्बो डीजल इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।