home page

गांव के लड़के ने Pasoori गाने का भोजपुरी वर्ज़न गाकर इंटरनेट पर बिखेरा आवाज़ का जादू, गरीब लड़के को रातोंरात लोगों ने बना दिया स्टार

सोशल मीडिया के जरिए बहुत से लोगों को अपने टैलेंट को एक नया मुकाम देने का अवसर मिलता है। फिर चाहे वो 'कच्चा बादाम' गाने वाले अंकल हों या रानू मंडल जैसे सिंगर। अगर पब्लिक इंप्रेस हो जाए तो कोई भी अपने हुनर के दम पर रातों-रात हिट हो सकता है।
 | 
Pasoori Bhojpuri version

सोशल मीडिया के जरिए बहुत से लोगों को अपने टैलेंट को एक नया मुकाम देने का अवसर मिलता है। फिर चाहे वो 'कच्चा बादाम' गाने वाले अंकल हों या रानू मंडल जैसे सिंगर। अगर पब्लिक इंप्रेस हो जाए तो कोई भी अपने हुनर के दम पर रातों-रात हिट हो सकता है।

भोजपुरी में पसूरी

Coke Studio पाकिस्तान के सीजन 14 के सुपरहिट गाने Pasoori ने फरवरी 2022 में रिलीज होने पर दुनिया भर में धूम मचा दी थी। इस गाने को रिलीज हुए एक साल से ज्यादा हो गया है, लेकिन अब भी लोग इसे सुनते ही झूमने लगते हैं।

ये भी पढिए :- राजस्थान में 25 साल की बेटी की इस कमी के चलते 55 साल के बुजुर्ग से करवानी पड़ी शादी, भाई ने गोद में उठाकर दिलवाए फेरे

अब 'दिल दे दिया है' गाना गाकर लोगों के दिलों पर राज करने वाले इंटरनेट सेंसेशन अमरजीत जयकर (@AmarjeetJaikar3) 'पसूरी' का भोजपुरी वर्जन लेकर आए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पसूरी का भोजपुरी वर्जन शायद अच्छा लगेगा, कुछ अलग लिखा हूं और गया हूं'।


वीडियो के शुरुआत में अमरजीत एक स्टूडियो में चार्टबस्टर गीत रिकॉर्ड करते दिखाई दे रहे हैं। लय और संगीत को समान रखते हुए उन्होंने भोजपुरी स्टाइल को गाने में शामिल किया है। गाना गाते हुए उन्हें हाथों से इशारे और हरकतें करते हुए भी देखा जा सकता है।

ये भी पढिए :-  मोरनी को प्रेगनेंट होने के लिए मोर के आंसू नहीं बल्कि इस चीज की होती है जरूरत, सच्चाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप

छा गए अमरजीत!

सोशल मीडिया यूजर्स को अमरजीत का गाया हुआ गाना काफी पसंद आ रहा है। खबर लिखा जाने तक इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही इसे 6 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। लोग इस पर कमेंट कर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- अमरजीत छा गए तुम तो बस स्टारडम में मत खोना, मिट्टी की खुशबू बरकरार रहे और रियाज जारी रहे। दूसरे ने कमेंट किया- बहुत अच्छा प्रयास भाई, ऐसे ही आगे बढ़ते रहिए।