home page

जिन कुंवारी लड़कियों में होते है ये 4 खास गुण वो बनती है बेस्ट पत्नियां, शादी के बाद पति को रखती है एकदम संतुष्ट

किसी लड़के से पूछा जाएगा कि वह कैसी पत्नी चाहता है, तो शायद उनके पास एक लंबी सूची होगी। हालांकि सच तो ये है कि एक अच्छे साथी के कुछ गुण ही पूरे शादीशुदा जीवन को खुशहाल बनाते हैं।
 | 
qualities of a good wife
   

किसी लड़के से पूछा जाएगा कि वह कैसी पत्नी चाहता है, तो शायद उनके पास एक लंबी सूची होगी। हालांकि सच तो ये है कि एक अच्छे साथी के कुछ गुण ही पूरे शादीशुदा जीवन को खुशहाल बनाते हैं। ये कारण पैसे या दिखावे से नहीं जुड़े हैं। बल्कि ये चीजें दिल से दिल बनाती हैं। हम आपको चार गुण बता रहे हैं जो किसी भी लड़की को पुरुषों के लिए सर्वश्रेष्ठ पत्नी बना सकते हैं। 

परिवार को एकजुट करके रखना

लड़के का सबसे बड़ा डर यही रहता है कि शादी के बाद उनकी प्रेमिका उन्हें अपने माता-पिता से दूर न कर दे। लेकिन वे खुद को लकी मानते हैं जब उन्हें एक हमसफर मिलता है जो उनके माता-पिता को भी बिल्कुल अपने पैरंट्स की तरह प्यार करे और उनका ख्याल रखे।

'मैं' में न जीना

लड़कियां जो पूरी तरह से खुद पर केंद्रित रहती हैं, यानी मैं और मैं, दूसरों के लिए कुछ भी करने में असफल होती हैं। वहीं, इस अहंकार की भावना से दूर रहने वाली और दूसरों की देखभाल करने वाली लड़कियां जानती हैं कि रिश्ते सिर्फ 'मैं' से नहीं चल सकते। उन्हें पता है कि 'हम' में 'मैं' से अधिक शक्ति है। यही प्यार पतियों का दिल जीता है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

खुद की लाइफ होना

लड़कों को खुशी होती है जब उनकी पार्टनर उनके साथ समय बिताती है। वह भी चाहते हैं कि दोनों अधिक से अधिक समय एक साथ बिताएं। हालांकि जब लड़की की खुद की कोई सोशल लाइफ न हो, कोई सपने न हो और अपनी पसंद-नापसंद न हो।

उसका सबकुछ साथी पर निर्भर करने लगे तो लड़के को रिश्ते में बोझिल सा महसूस होने लगता है। उसका दम सा घुटने लगता है। ज्यादातर लड़कों को ऐसी पार्टनर ज्यादा पसंद आती हैं। जिनकी मैरिड लाइफ या रिलेशनशिप के अलावा भी अपनी लाइफ होती है, जिसे वो खुलकर जीती हैं।

दोस्त बन जाना

कपल के बीच में प्यार तो होता ही है, लेकिन पता है उससे भी बेस्ट क्या है? जोड़े का एक-दूसरे का दोस्त बन जाना। जब पत्नी फ्रेंड बन जाए तो इससे पति अपने दिल की पूरी बात उनके सामने बिना झिझके रख पाते हैं। ये रिश्ते को इतना पॉजिटिव बना देता है कि कोई भी गलतफहमी दोनों के बीच में नहीं आ पाती है।

ऐसी पत्नियां नहीं पसंद करते पति

  • अपनी गलती को नहीं मानने वाली
  • जरूरत से ज्यादा डिमांडिंग।
  • हर बात पर रोकने-टोकने वाली।
  • जो पर्सनल स्पेस न दे।
  • बार-बार श्ता तोड़ने की या छोड़ने की धमकी देने वाली। 
  • जो दोस्तों और परिवार को अलग कर देती है।
  • जिसके लिए धन सब कुछ है।
  • हमेशा संदेह करने वाली
  • छोटी छोटी बातों पर लड़ाई करने वाली
  • जो मतलबी हो।