home page

Weather Forecast: अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा उत्तर भारत के मौसम का हाल, IMD ने घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट किया जारी

उत्तर भारत में ठंड की मार अभी भी जारी है। इससे अभी छुटकारा भी नहीं मिलेगा। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कोहरे और शीतलहर को लेकर एक रेड अलर्ट जारी किया।
 | 
Weather Updates India
   

उत्तर भारत में ठंड की मार अभी भी जारी है। इससे अभी छुटकारा भी नहीं मिलेगा। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कोहरे और शीतलहर को लेकर एक रेड अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर भारत में घने कोहरे और भारी ठंड बनी रहेगी।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

IMD ने कहा कि पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में अगले 3 से 4 दिनों तक शीत लहर रह सकती है। इस दौरान, मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने अपने बुलेटिन में बताया कि पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजधानी दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्से में न्यूनतम 3 से 7 डिग्री सेल्सियस के तापमान रह सकते हैं।

इसी तरह का मौसम मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी हो सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में न्यूनतम 8 से 10 डिग्री के बीच तापमान रहने का अनुमान है। IMD के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान हो सकता है।

उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य है। रविवार को हिसार में सबसे कम 2.8 डिग्री सेल्सियस का तापमान था। IMD ने बताया कि उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर 140 से 160 समुद्री मील की तेज हवाएं चल रही हैं। जबकि उत्तर भारत में शीत लहर बढ़ रही है, इससे ठंडी हवाएं कम हो रही हैं।

अगले 3-4 दिनों में तेज हवा बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार की रात से 25 जनवरी की सुबह तक दिल्ली में कई जगहों पर भारी कोहरा हो सकता है। 24 जनवरी की सुबह तक, मध्य प्रदेश और राजस्थान में रात और सुबह घना कोहरा हो सकता है।