home page

Weather Forecast: भारत के इन राज्यों में मौसम विभाग ने तेज बारिश का किया अलर्ट जारी, अगले कुछ घंटों में शुरू हो सकती है बारिश

भारत भर में मौसम ने एक बार फिर से अपना रुख बदल लिया है। उत्तर भारत में जहां एक ओर कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है, वहीं दक्षिण भारत में बारिश (Rain) के चलते मौसम ने अपना एक अलग ही रूप दिखाया है।
 | 
IMD Rainfall Alert (1)
   

भारत भर में मौसम ने एक बार फिर से अपना रुख बदल लिया है। उत्तर भारत में जहां एक ओर कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है, वहीं दक्षिण भारत में बारिश (Rain) के चलते मौसम ने अपना एक अलग ही रूप दिखाया है।

मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अगले पांच दिनों के लिए देश के कई राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है, जो कि आने वाले समय में फिर से ठंड का अहसास करवा सकती है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

बारिश की संभावना वाले राज्य

उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, और तेलंगाना वे राज्य हैं, जिनमें बारिश की आशंका जताई गई है। यह भविष्यवाणी स्थानीय लोगों और किसानों (Farmers) के लिए महत्वपूर्ण है, जिनके दैनिक जीवन और कृषि गतिविधियों पर इसका प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ सकता है।

तारीखवार मौसम की स्थिति

12 से 13 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि 12 से 14 फरवरी के दौरान दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी हल्की वर्षा हो सकती है।

तेलंगाना में 12 फरवरी को कुछ स्थानों पर वर्षा की आशंका है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

मौसम विभाग की चेतावनी

आज पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी विदर्भ और छत्तीसगढ़ में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है। 12, 15 और 16 तारीख के दौरान ओडिशा, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में हल्की छिटपुट वर्षा होने की संभावना। हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बन सकती है।