home page

Wine Beer: देश के इन 10 राज्यों में सबसे ज्यादा बीयर पीते है लोग, मर्दों को छोड़ों यहां औरतें भी जमकर पीती है बीयर

एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 16 करोड़ लोग अल्कोहल पीते हैं। इनमें 95% पुरुष हैं, जो 18 से 49 वर्ष की आयु में हैं।
 | 
Wine Beer: देश के इन 10 राज्यों में पी जाती हैं सबसे ज्यादा शराब, जानिए पूरी लिस्ट

एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 16 करोड़ लोग अल्कोहल पीते हैं। इनमें 95% पुरुष हैं, जो 18 से 49 वर्ष की आयु में हैं। देश में अरबों लीटर शराब हर साल खपत होती है। सर्वे कंपनी क्रिसिल ने जारी की रिपोर्ट,2020 में देश के पांच राज्यों (आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल) ने बिकी का करीब 45 फीसदी सेवन किया था।

क्या आप जानते हैं कि देश में सबसे अधिक लोग शराब पीते हैं?छत्तीसगढ़ सबसे अधिक शराब पीने वाले राज्यों में पहले स्थान पर है। छत्तीसगढ़, जिसमें लगभग 3 करोड़ लोग रहते हैं, छत्तीसगढ़  में लगभग 35.6% लोग शराब पीते हैं।इस लिस्ट में त्रिपुरा दूसरे स्थान पर है। त्रिपुरा में 34.7 फीसदी लोग शराब पीते हैं।

13.7% लोग नियमित रूप से शराब पीते हैं।तीसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश में लगभग 34.5% लोग नियमित रूप से शराब पीते हैं। पंजाब इस लिस्ट में चौथा स्थान पर है। पंजाब में करीब 3 करोड़ लोगों में से लगभग 28 प्रतिशत लोग शराब पीते हैं। इनमें से 6% नियमित रूप से शराब पीते हैं।5वें स्थान पर स्थित अरुणाचल प्रदेश की 28% आबादी शराब पीती है।

वहीं छठे स्थान पर स्थित गोवा में लगभग 26.4% लोग शराब पीते हैं। 7वें स्थान पर केरल का नंबर है। NFHs की रिपोर्ट के अनुसार 19.9% लोग शराब पीते हैं।पश्चिम बंगाल आठवां नंबर है। इस राज्य में करीब 10 करोड़ लोगों में से करीब 1.4 करोड़ लोग शराब पीते हैं।7.3 करोड़ जनसंख्या वाले तमिलनाडु में लगभग 15 प्रतिशत लोग शराब पीते हैं।

10वें स्थान पर है कर्नाटक। कर्नाटक में 6.2 करोड़ लोगों में से लगभग 11% लोग शराब पीते हैं।संख्यात्मक रूप से देखें तो, देश में सबसे अधिक शराब पीने वालों की संख्या उत्तर प्रदेश में है, इकॉनोमिक रिसर्च एजेंसी ICRIER और लॉ कंसल्टिंग फर्म PLR Chambers की रिपोर्ट के अनुसार।पश्चिम बंगाल बाद में आता है। राजस्थान (2.1 प्रतिशत) और मेघालय (3.4 प्रतिशत) में शराब का सेवन सबसे कम है, बिहार और गुजरात को छोड़कर।