home page

अप्रैल की गर्मी में इन 6 जगहों पर घूमने का बना सकते है प्लान, शांति और खूबसूरती देखकर तो दिल हो जाएगा खुश

अप्रैल का महीना वो महिना है जब गर्मी अपने पूरे शबाब पर होती है, लोग ठंडी और शांत जगहों की ओर रुख करते हैं। इस महीने में प्रकृति भी अपने सबसे खूबसूरत रंग में होती है। इसी बीच हम आपको भारत के कुछ ऐसी....
 | 
best places to vist in april 2024
   

अप्रैल का महीना वो महिना है जब गर्मी अपने पूरे शबाब पर होती है, लोग ठंडी और शांत जगहों की ओर रुख करते हैं। इस महीने में प्रकृति भी अपने सबसे खूबसूरत रंग में होती है। इसी बीच हम आपको भारत के कुछ ऐसी जगहों की सैर पर ले चलते हैं, जहां गर्मियों में भी आप ठंडक और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठा सकते हैं।

अप्रैल का महीना जब प्रकृति अपने पूरे यौवन पर होती है, भारत के इन खूबसूरत स्थलों पर जाकर आप गर्मियों की छुट्टियों का अधिकतम आनंद उठा सकते हैं। चाहे वो पहाड़ हों या समुद्र तट हर जगह आपको एक अलग ही अनुभव मिलेगा। तो आइए इस अप्रैल में इन खूबसूरत जगहों की सैर कर जीवन के खूबसूरत पलों को संजोएं।

गंगटोक

आपने गंगटोक देखा है? अगर नहीं देखा तो गंगटोक में घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। गंगटोक की हसीन वादियां यकीनन आपका दिल चुरा लेंगी। समुद्र तल से ये करीबन 2 हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

अप्रैल के महीने में यहां देश के करीबन हर कोने से लोग ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने के लिए जाते हैं। यहां आप नाथु ला पास, ताशी व्यू पॉइंट और हिमालयन जूलॉजिकल पार्क जैसी जगह देख सकते हैं।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

गोकर्ण

गर्मी से बचने के लिए पहाड़ों के साथ-साथ लोग समुद्री जगहों पर भी जाना पसंद करते हैं। अब पहाड़ों की बात कर ली, तो थोड़ा बीच साइड जगह भी बता देते हैं। गोकर्ण अप्रैल में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

इस खूबसूरत शहर में मौजूद समुद्री तटों में एक से एक बेहतरीन वाटर स्पोर्ट का भी मजा ले सकते हैं। गोकर्ण में ओम बीच, हाफ मून बीच, पैराडाइज बीच और कुडले बीच जैसी जगह जरूर देखें।

डलहौजी

हिमाचल घूमने के लिए सबसे बढ़िया जगह है, जहां एक से एक शानदार प्लेसेस मौजूद हैं। लेकिन अगर आप अप्रैल के महीने में घूमने जा रहे हैं, तो एक बार डलहौजी जाए। क्योंकि डलहौजी घूमने के लिए बेस्ट स्थान माना जाता है।

हिमाचल की हसीन वादियों में स्थित डलहौजी किसी जन्नत से कम नहीं है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, यहां के घने जंगल मनमोहक झील झरने चंद मिनटों में आपको दीवाना बना देंगे। डलहौजी में आप दोस्त या पार्टनर के साथ खज्जियार, सतधारा झरना चंबा, पंचपुला जैसी जगह जा सकते हैं।

मसूरी 

मसूरी चिलचिलाती गर्मी से दूर हसीन और शांत जगह पर घूमने के लिए बेस्ट है। उत्तराखंड की हसीन वादियों में स्थित मसूरी का नाम जरूर लिया जाता है। इसे देश के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में भी ये जगह काफी फेमस है।

बता दें मसूरी को पहाड़ों की रानी कहते हैं। दिल्ली, एनसीआर, पंजाब, हरियाणा के लोग सबसे ज्यादा यही घूमने आता है। मसूरी जा रहे हैं, तो केम्प्टी फॉल्स, लाल टिब्बा और गन हिल जैसी कई शानदार जगह जरूर घूम लें।

पहलगाम

किसी ठंडी पर घूमने की बात आती है, तो जम्मू कश्मीर का जिक्र ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। गर्मियों के मौसम में यहां का तापमान 10°C से 25°C के बीच रहता है। इसलिए अप्रैल का महीना घूमने के लिए अच्छा है। यहां मौजूद हरियाली झील-झरने और नजारे आपको चंद मिनटों में दीवाना बना देंगे।