home page

शादी के बाद इन कारणों के चलते पति पत्नी देने लगते है एक दूसरे को धोखा, टाइम रहते कर ले इन बातों पर गौर वरना बाद में होती है खूब बदनामी

प्यार एक ऐसा भाव है जो दिलों को हमेशा एक दूसरे के लिए जोड़ता है। प्यार की शक्ति किसी भी व्यक्ति को बदल सकती है। हर रिश्ते का मूल प्यार है। ऐसे में प्यार और भरोसा की डोर कमजोर हो जाती है। 
 | 
reasons-of-illicit-intimacy
   

प्यार एक ऐसा भाव है जो दिलों को हमेशा एक दूसरे के लिए जोड़ता है। प्यार की शक्ति किसी भी व्यक्ति को बदल सकती है। हर रिश्ते का मूल प्यार है। ऐसे में प्यार और भरोसा की डोर कमजोर हो जाती है जब रिश्ता बिखरने लगता है। आजकल शादी से अधिक मामले तलाक होते हैं।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

अपने साथी से तंग आकर दूसरे व्यक्ति की ओर आकर्षित होना, तलाक की सबसे बड़ी वजह है। आज के समय में अवैध संबंध लगभग फैशन बन गए हैं। बहुत कम लोग हैं जो सालों से सच्चे प्यार के साथ रहते हैं। हम इस बात को चाह कर भी नहीं झुठला सकते कि एक रिश्ते के बीच तभी अपनापन बना रह सकता है।

जब उस रिश्ते में दोनों व्यक्ति एक दूसरे के प्रति वफादार और विश्वासपूर्ण होते हैं। दरअसल, एक लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते में विश्वास और प्यार का होना बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन इसके बावजूद भी बहुत से लोग किसी तीसरे व्यक्ति से आकर्षित हो जाते हैं। पर ऐसा क्यों होता है? क्या कारण है?

यदि आप भी इन प्रश्नों के उत्तर चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। हम इस खास लेख में आपको बताने वाले हैं कि आखिर कौन सी वजहें हैं जो लोगों को एक दूसरे से दूर करते हैं और अवैध संबंध बनाने को मजबूर करते हैं. चलिए जानते हैं इसके पीछे की मुख्य वजहें।

हमारा अतीत

हर व्यक्ति का अपना कोई न कोई अतीत जरूर होता है। ऐसे में, हम शादी करने के लिए घरवालों की जिद या जमाने के साथ चलने के लिए अतीत का प्यार छोड़ देते हैं, लेकिन उस रिश्ते को दिल से नहीं निभा पाते।

पुरुष अक्सर अपने पहले प्यार को भुला नहीं पाते और अतीत के सामने आते ही उसके प्रति अधिक आकर्षित होने लगते हैं।

शारीरिक आवश्यकताएँ

हर पुरुष और महिला को शारीरिक और मानसिक प्यार की जरूरत है। ऐसे में, अगर उन्हें अपने पार्टनर से प्यार नहीं होता, तो वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किसी तीसरे की तरफ भागते हैं, जो अवैध संबंधों का मूल कारण बनता है।

अकेलापन महसूस करना

कुछ लोग बहुत भावुक हैं। ऐसे में, अगर वे अपने आप को अकेला महसूस करते हैं और आपके साथ उन्हें भावनात्मक लगाव नहीं होता, तो वे किसी तीसरे व्यक्ति की तलाश करेंगे। आपके प्रेमी से मजबूत भावनात्मक संबंध को कोई नहीं तोड़ सकता।

रिश्ते से तंग आना

शादी का संबंध सबसे पवित्र माना जाता है। इस रिश्ते में एक दूसरे का ध्यान रखना चाहिए और उनके लिए अपना महत्वपूर्ण वक्त देना चाहिए। अगर हमारा पार्टनर समय नहीं देता है तो ऐसे में हमारे रिश्ते में बोरियत आ जाती है और हम तीसरे व्यक्ति की परवाह करने लगते हैं।

लड़ाई में बदले की भावना

पार्टनर के साथ विवाद होना आम बात है। लेकिन कभी-कभी हमारे रिश्ते में विवाद इतना बढ़ जाता है कि रिश्ते में दरार पड़ जाती है और एक दूसरे से बदले की भावना के कारण कोई तीसरा व्यक्ति हमारे करीब आता है।