home page

भारत के इन राज्यों में आज जमकर बरसेंगे बादल, जाने मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी

उत्तर भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में तापमान एक बार फिर से बढ़ने लगा है। हाल के दिनों में इन इलाकों में बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली थी। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार और महाराष्ट्र समेत देश के छह राज्यों में लू चलने का अनुमान है। वहीं, मोचा चक्रवात के कारण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में लगातार कई दिनों से बारिश हो रही है। 

 | 
भारत के इन राज्यों में आज जमकर बरसेंगे बादल
   

उत्तर भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में तापमान एक बार फिर से बढ़ने लगा है। हाल के दिनों में इन इलाकों में बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली थी। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार और महाराष्ट्र समेत देश के छह राज्यों में लू चलने का अनुमान है। वहीं, मोचा चक्रवात के कारण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में लगातार कई दिनों से बारिश हो रही है। 

राजस्थान के लिए 12 से 13 मई तक और आंध्र प्रदेश के लिए 13 से 15 मई तक लू की संभावना को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। वहीं, भारत के दक्षिणी राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, केरल और माहे में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

ये भी पढिए :- 85 साल की उम्र में आधा शरीर नही करता काम फिर भी भेलपूरी बेचने को मजबूर है बुजुर्ग, लकवे से पीड़ित बेटे और परिवार का खर्चा चलाने के लिए कर रहे काम

दिल्ली: देश की राजधानी में आज भी तेज धूप का अनुमान है। तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। यह सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। आज के लिए अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है।

मुंबई

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज दिन की शुरुआत आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ होगी। हालांकि, इसके बाद धूप खिलेगी। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।

जर्मनी की Metro ने भारत से समेटा कारोबार, अंबानी की झोली में आई कंपनी

चेन्नई

चेन्नई में आज पूरे दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। यहां आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहां नमी का स्तर 83% रहने की उम्मीद है।

ये भी पढिए :- प्यास से भटक से रहे भेड़िया और ग्रिजली भालू का तालाब किनारे हुआ आमना-सामना, जब दो ख़ूँख़ार शिकारी एक दूसरे के सामने आए तो नजारा था बेहद ख़तरनाक

कोलकाता

मौसम के पूर्वानुमान से संकेत मिलता है कि कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 

WhatsApp Group Join Now