home page

Today Gold Price: सातवें आसमान से औंधे मुंह गिरा सोने का ताजा भाव, जाने 24 कैरेट सोने का ताजा भाव

24 सितंबर को सराफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों मे बढ़ोतरी देखने को मिली हैं। यही कारण है कि अगर आप रविवार को सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस खबर को पहले पढ़ने की जरूरत है।
 | 
Madhya Pradesh Gold Price Today (1)
   

24 सितंबर को सराफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों मे बढ़ोतरी देखने को मिली हैं। यही कारण है कि अगर आप रविवार को सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस खबर को पहले पढ़ने की जरूरत है।

Bankbazaar.com के अनुसार आज सोने की कीमत 100 रुपए और चांदी की कीमत 300 रुपए बढ़ोतरी देखने को मिली हैं। मध्य प्रदेश में सोने-चांदी की वर्तमान कीमतें देखें। 

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

महंगा हुआ सोना

आज मध्य प्रदेश में सोना महंगा हो गया है। 100 रुपए की बढ़ोतरी के बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 58,670 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट की कीमत आज 55,880 रुपए प्रति 10 ग्राम है। शनिवार को भोपाल में 24 कैरेट सोना 58,570 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 55,780 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 

चांदी का मूल्य बढ़ा

आज मध्य प्रदेश में चांदी की कीमतों मे बढ़ोतरी देखने को मिली हैं। शनिवार को चांदी की कीमत में 1000 रुपए का इजाफा होने के बाद आज रविवार को चांदी की कीमत 300 रुपए बढ़ी है। चांदी दो दिन में 1300 रुपए महंगी हुई है। आज चांदी की कीमत में बढ़ोतरी के बाद 79,300 रुपए प्रति किलो मिलेगी।

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता

अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 99.9, 23 कैरेट पर 95.8, 22 कैरेट पर 91.6, 21 कैरेट पर 87.5 और 18 कैरेट पर 75.0 ग्राम शुद्धता लिखा होता है।

ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा। 

जानिए 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट सोना लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोना में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है।

जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है। बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।