home page

Today Gold Price: महीने के शुरुआती दिन ही औंधे मुंह गिरा सोने चांदी का भाव, जाने 10 ग्राम सोने का ताजा भाव

क्या आप भी हाल ही के दिनों ज्वेलरी खरीदने का प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी। ऐसे हम इसलिए कह रहे है क्योंकि आज सोने और चांदी के दाम में बड़ा बदलाव देखने को मिला हैं।
 | 
gold silver price today (3)
   

क्या आप भी हाल ही के दिनों ज्वेलरी खरीदने का प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी। ऐसे हम इसलिए कह रहे है क्योंकि आज सोने और चांदी के दाम में बड़ा बदलाव देखने को मिला हैं। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज 01 अक्टूबर, 2023 को भारत में सोने की कीमतों मे गिरावट देखने को मिली है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

देखा जाये तो इस हफ्ते सोने की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अक्टूबर के महीने से त्यौहारों का सीजन शुरू हो जाता है और फेस्टिवल के बाद शादी का सीजन आ जायेगा। शादियों में सोने की डिमांड काफी बढ़ जाती है।

आपके घर में किसी की शादी होने वाली है तो आप अभी से सोना खरीदकर रख सकते हैं, इस तरह आप पैसे की बचत कर सकते हैं। सोने की कीमत कब बढ़ जाये यह किसी को पता नहीं होता है, इसलिए सोना जल्दी से जल्दी खरीदने में भी भलाई है।

सोने का ताजा भाव

आज 01 अक्टूबर, 2023 को भारत में 10 ग्राम सोने की कीमत अगर कैरेट के हिसाब से देखें तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 58,350 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करती दिख रही है। बीते दिन 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 58,680 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। यानी 24 कैरेट वाले सोने की कीमत कम हुई हैं।

जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 53,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करती दिख रही है। बीते दिन 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। यानी 22 कैरेट वाले सोने की कीमत कम हुई हैं।

चांदी का ताजा भाव 

अगर, बात करें चांदी  की कीमत की तो आज चांदी की कीमत मे बदलाव देखने को मिला है। आज चांदी की कीमत 73,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आ रही है। वहीं, कल चांदी की कीमत 74,700 रुपये प्रति किलो थी।

आज चांदी की कीमत मे गिरावट देखने को मिली हैं। वैसे, आपकी जानकारी के लिए बता दें, ऊपर बताई गई सोने की कीमत सांकेतिक हैं और इसमें GST, TCS और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं।

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता

अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 99.9, 23 कैरेट पर 95.8, 22 कैरेट पर 91.6, 21 कैरेट पर 87.5 और 18 कैरेट पर 75.0 ग्राम शुद्धता लिखा होता है।

ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।

जानिए 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है।

जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है। बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।