home page

कुछ घंटे पहले जन्मे बच्चे को सड़क पर लावारिस छोड़ कर फ़रार हो गई कलयुगी मां, लिखी चिट्ठी पढ़कर हर कोई समझ गया मां की मजबूरी

कुछ भी हो सकता है लेकिन एक मां अपने बच्चे को कभी भी नहीं छोड़ सकती। अगर आप ऐसा सोचते हो, तो यह खबर आपको यह सोचने पर मजबूर करेगी कि गरीबी के कारण कई बार इंसान विवश हो जाता है।

 | 
heartbreaking note from mother
   

कुछ भी हो सकता है लेकिन एक मां अपने बच्चे को कभी भी नहीं छोड़ सकती। अगर आप ऐसा सोचते हो, तो यह खबर आपको यह सोचने पर मजबूर करेगी कि गरीबी के कारण कई बार इंसान विवश हो जाता है।

उसे कुछ ऐसा करना पड़ता है जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होती। अमेरिका से एक दर्दभरी खबर सामने आ रही है। यहां मां अपने नवजात बच्चे को ही कार्ड बोर्ड बॉक्स के पास छोड़कर चली गई।

ये भी पढिए :- आपके सामने पेश है अमीरों की स्पेशल मिठाई, 250 ग्राम मिठाई की कीमत सुनकर याद आ जायेगी नानी

जब दुनिया मना रही थी नए साल का जश्न

यह सब तब हुआ जब दुनिया नए साल का जश्न मना रही थी। 31 दिसंबर की शाम को एक महिला को गत्ते के डिब्बे से एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। बता दें कि अलास्का अमेरिका के सबसे ठंडे इलाकों में से एक है।

जब यह नवजात महिला को मिला, तो वहां का तापमान 10 डिग्री से कम था। रॉक्सी लेन वो महिला हैं जिन्हें यह बच्चा मिला और उन्होंने इस जानकारी को दुनिया के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर किया।

mother-abandoned-child

लिखा हुआ था एक नोट

इस बच्चे के साथ रॉक्सी को एक चिट्ठी भी मिली थी। इसमें लिखा था, 'प्लीज मेरी मदद कीजिए। 31 दिसंबर 2021 यानी आज सुबह 6 बजे मेरा जन्म हुआ, मेरी मां की गर्भावस्था के 28वें हफ्ते में ही मेरा जन्म हो गया।

ये भी पढिए :- उड़ रहे विमान से टकराए पक्षी ने प्लेन की कर दी ऐसी की तैसी, जिसने भी प्लेन की हालत देखी वो करने लगा भगवान का शुक्रिया

मैं 12 हफ्ते का प्रीमेच्योर हूं। ना ही मेरे माता-पिता के पास और ना ही मेरे दादा-दादी के पास मुझे पालने के लिए खाना और पैसे हैं। वो मेरे साथ ऐसा कभी नहीं करना चाहते थे, लेकिन मजबूरन उन्हें यह करना पड़ा।'

मेरी मां को भी हो रहा है दुख

इसमें आगे लिखा हुआ था, 'मेरी मां को भी मुझे खुद से अलग करते हुए काफी दुख हो रहा है। प्लीज मुझे अपना लीजिए और एक ऐसा परिवार दीजिए जो प्यार के साथ मुझे पाल सके। मेरे माता-पिता इसके लिए आप लोगों से भीख मांग रहे हैं।

ये भी पढिए :- लड़की ने अपने गिटार से बजाया ऐसा खास धुन की जंगल से बाहर आकर खड़े हो गए जानवर, लड़की की टेलेंट की आप भी करेंगे तारीफ

मेरा नाम टेशॉन है।' अधिकारियों को जैसे ही इस बात का पता चला सबसे पहले बच्चे की अस्पताल में जांच करवाई गई। उसे नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पता चला कि वो पूरी तरह से ठीक है।

पूरे दिन सोचने पर हुई मजबूर

रॉक्सी लेन ने अपने पोस्ट में बताया कि यह बच्चा उन्हें उनके घर के पास ही मिला था। वो आगे लिखती हैं कि इस घटना के बाद वो पूरे दिन सोचती रही कि किसी के साथ ऐसा भी हो सकता है।

ये भी पढिए :- इंजीनियर किसान ने गायों से ज्यादा दूध निकालने के लिए बनाया गजब का जुगाड, फिर गाय खुशी से देने लगी एक्स्ट्रा दूध

आखिर उस मां के के साथ आखिर ऐसी क्या मजबूरी रही होगी। वो आगे लिखती हैं कि आखिर वो मां कितनी मजबूर होगी जिसे यह फैसला लेना पड़ा।

WhatsApp Group Join Now