home page

लड़की ने अपने गिटार से बजाया ऐसा खास धुन की जंगल से बाहर आकर खड़े हो गए जानवर, लड़की की टेलेंट की आप भी करेंगे तारीफ

कहा जाता है कि संगीत हर किसी में जान डाल देता है। जब कभी भी हमारा मन उदास होता है तो कई बार ऐसा देखा जाता है कि हम एक गाना लगा लेते हैं या फिर कोई और इंस्ट्रूमेंट सुन लेते हैं और मन खिल जाता है।
 | 
woman-playing-cello
   

कहा जाता है कि संगीत हर किसी में जान डाल देता है। जब कभी भी हमारा मन उदास होता है तो कई बार ऐसा देखा जाता है कि हम एक गाना लगा लेते हैं या फिर कोई और इंस्ट्रूमेंट सुन लेते हैं और मन खिल जाता है। मूड बदल जाता है। इंसान वो सारी चीजें भूल जाता है जिनको लेकर वो थोड़ी ही देर पहले परेशान हो रहा होता है।

इसलिए संगीत एक थैरिपी का काम करता है। लेकिन क्या कभी ऐसा सुना या फिर देखा है कि संगीत के कारण जंगली जानवरों को भी सुकून मिला हो और वो भी संगीत सुनने के लिए आ गए हों। हाल ही में एक लड़की का वीडियो सामने आया है। इसमें वो अपना संगीत वाद्ययंत्र बजा रही हैं और जंगली जानवर बड़े ही प्यार से उनकी ओर बढ़े जा रहे हैं।

ये भी पढिए :- भारत में पहली बार इस जगह पानी के नीचे से चलेगी अंडरवाटर मेट्रो, सवारियों को दिखेगा बेहद खूबसूरत नजारा

बजा रही थी सेलो

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला जंगल में बैठकर, अपनी कुर्सी के आगे सेलो (वाद्य यंत्र) रखकर बजा रही है। तभी पीछे से उसी ओर जंगली जानवर बढ़ते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो देखकर ऐसा लगता है मानो उन्हें यह धुन काफी पसंद आ रही हो।

आगे बढ़ने लगते हैं दोनों

दिखने में यह दोनों बारहसिंगा ही लग रहे हैं। इंसानों से बेहद दूर रहने वाला यह जंगली जानवर जब इस धुन को सुनता है तो वो धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ने लगता है। वो दोनों बारहसिंगा महिला के काफी पास आ जाते हैं और उनकी परफॉर्मेंस का आनंद लेने लगते हैं।

ये भी पढिए :- Cobra सांप को पकड़ने आए लड़के पर कोबरा ने कर दिया हमला, ज़िंदगीभर नही भूलेगी शख़्स

डायना है उनका नाम

बता दें कि इस आर्टिस्ट महिला का नाम डायना है। इंस्टा बायो पर उन्होंने लिखा है कि वो स्पेन की रहने वाली हैं और सेलो बजाती हैं। वो अपने वीडियोज इंस्टा पर शेयर करती हैं। उन्होंने कई स्ट्रीट परफॉर्मेंस भी दी हैं।

WhatsApp Group Join Now