home page

समंदर में मछली पकड़ने गए मछुआरे पर हुई पैसों की बरसात, जाल में मछलियों की जगह मिला अलादीन का चिराग

कभी-कभी ऐसा होता है कि किस्मत बदल जाती है। लक का कुछ नहीं पता कब बदल जाए। कुछ ऐसा हो जाए जो कभी सोचा ही ना हो। ऐसा ही एक मामला सामने आया है थाईलैंड से, यहां एक मछुआरा रातोंरात करोड़पति बन गया।
 | 
fishing-in-the-sea
   

कभी-कभी ऐसा होता है कि किस्मत बदल जाती है। लक का कुछ नहीं पता कब बदल जाए। कुछ ऐसा हो जाए जो कभी सोचा ही ना हो। ऐसा ही एक मामला सामने आया है थाईलैंड से, यहां एक मछुआरा रातोंरात करोड़पति बन गया। मछुआरा के हाथ लगी व्‍हेल मछली की उल्टी जिससे वो करोड़पति बना है।

25 करोड़ के आसपास कीमत

इंडिया टाइम्स के मुताबिक, इस मछुआरे का नाम नारिस है। ये पहले तो व्‍हेल की उल्टी को मामूली चट्टान का टुकड़ा समझ रहा था। बाद में पता चला कि उसकी कीमत तो 24 लाख पाउंड (लगभग 25 करोड़ रुपये) है। बता दें कि इसका वजन करीब 100 किलो है। इसके साथ ही यह अब तक पाया गया एम्बरग्रीस का सबसे बड़ा टुकड़ा है।

ये भी पढिए :- हरियाणा की इस लड़की ने पिता के बीमार होते ही पढ़ाई छोड़कर उठाई परिवार की जिम्मेदारी, बहादुर लड़की 18 सालों से खेती करके पाल रही परिवार का पेट

48 हजार रुपये महीना कमाते हैं

बता दें कि नारिस महीने में 500 पाउंड यानी 48 हजार रुपये के आसपास कमा लेते हैं। पहले तो वो इसे चट्टान का एक टुकड़ा समझ रहे थे। इसे एम्बरग्रीस भी कहा जाता है। नारिस का कहना है कि एक बिजनसमैन ने उनसे वादा किया है।

अगर इसकी क्वॉलिटी बेहतर निकली तो इसके लिए उन्हें 23,740 पाउंड प्रति किलो की कीमत दी जाएगी। यहां तक कि नारिस सुरक्षा के लिहाज से पुलिस को भी इसके बारे में जानकारी देंगे।

ये भी पढिए :- कंपनी के बताए नाम पर पति और पत्नी ने रखा अपने बच्चे का नाम, अब 2080 तक तक मिलेगा फ़्री पिज़्ज़ा

मुंह से भी निकाल देती है व्हेल

एम्बरग्रीस व्हेल की आंतों से निकलने वाला स्‍लेटी या काले रंग का एक ठोस, मोम जैसा ज्वलनशील पदार्थ है। कई बार व्हेल इसे मुंह से भी निकाल देती है। ये व्हेल के शरीर के अंदर उसकी रक्षा के लिए पैदा होता।

ताकि उसकी आंत को स्क्विड की तेज चोंच से बचाया जा सके। व्हेल समुद्र तट से काफी दूर ही रहती हैं, ऐसे में उनके शरीर से निकले इस पदार्थ को समुद्र तट तक आने में कई साल लग जाते हैं।

WhatsApp Group Join Now