home page

लड़के की शादी नही होने दे रहा था पड़ोसी दुकानदार तो परेशान लड़के ने किया तगड़ा काम, जेसीबी की मदद से दुकान का कर दिया काम तमाम

केरल की बात है। यहां एक बंदे ने अपने पड़ोसी की दुकान को जेसीबी से तहस नहस कर दिया। दरअसल, पता ये चला कि कथित तौर पर पड़ोसी युवक की शादी में रोड़े अटका रहा था। युवक इससे काफी नाराज था। घटना सोमवार की है। कन्नूर जिले के चेरुपुझा क्षेत्र में ये हादसा हुआ।

 | 
kerala-man-raze-down-neighbors-shop
   

केरल की बात है। यहां एक बंदे ने अपने पड़ोसी की दुकान को जेसीबी से तहस नहस कर दिया। दरअसल, पता ये चला कि कथित तौर पर पड़ोसी युवक की शादी में रोड़े अटका रहा था। युवक इससे काफी नाराज था। घटना सोमवार की है। कन्नूर जिले के चेरुपुझा क्षेत्र में ये हादसा हुआ।

मशीन से दुकान ही उखाड़

न्यूज18 के मुताबिक, हुआ ये कि युवक ने जेसीबी मशीन के जरिए अपने पड़ोसी की दुकान को ही उखाड़ दिया। उसने ये आरोप लगाया कि शादी के प्रस्तावों को रोकने से नाराज होकर उसने अपने पड़ोसी की दुकान को जेसीबी से ध्वस्त किया है।

ये भी पढिए :- समंदर में मछली पकड़ने गए मछुआरे पर हुई पैसों की बरसात, जाल में मछलियों की जगह मिला अलादीन का चिराग

पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

हालांकि इस मामले में पुलिस ने 30 वर्षीय एल्बिन को हिरासत में लिया है। आरोपी ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया था। वहां पर उसने ये कहा था कि ये दुकान का इस्तेमाल कई गैरकानूनी गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। उसने कहा था कि यहां अवैध जुआ और शराब के धंधा किया जाता था। इलाके के नौजवान इससे परेशान थे। लिहाजा, उन्होंने दुकान को ध्वस्त कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है इस पूरे मामले की।

WhatsApp Group Join Now