home page

दिल्ली-NCR के लोगों को भयंकर गर्मी से आएगी नानी याद, जाने दिल्ली में बारिश को लेकर मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी

राजधानी में शुक्रवार को भीषण गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए। महज 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली। गुरुवार को जहां दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री था, वहीं शुक्रवार को 42.5 डिग्री पहुंच गया।
 | 
दिल्ली-NCR के लोगों को भयंकर गर्मी से आएगी नानी याद
   

Delhi-NCR Weather Update: राजधानी में शुक्रवार को भीषण गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए। महज 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली। गुरुवार को जहां दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री था, वहीं शुक्रवार को 42.5 डिग्री पहुंच गया।

शनिवार को पारा 43 डिग्री पहुंचने के आसार हैं। इस दौरान मौसम विभाग ने बारिश को लेकर भी अपडेट दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में बीते दिनों हुई बारिश के चलते तापमान में कमी देखने को मिल रही थी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते गर्मी से काफी राहत मिली हुई थी। लेकिन अब तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार दोपहर को बेहद गर्म हवा चली। दोपहर का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। अगले तीन दिन पारा 42 से 43 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।

16 को कई इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले तीन दिन हवा 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा चल सकती है। हालांकि आसमान साफ रहेगा। इसके साथ ही शाम के समय धूल भरी हवा चलने के आसार रहेंगे। 16 मई को राजधानी के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस बूंदाबांदी के साथ अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री तक पहुंच सकता है।

ये भी पढिए :- लॉकडाउन के घर की सफ़ाई कर रहे शख़्स के हाथ लगा लाखों का ख़ज़ाना, पहले घर के कचरे में पड़ा धूल खा रहा था जादुई चिराग़

पिछले दिनों हुई तेज बारिश और हवा के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में तापमान में कमी देखने को मिली थी। दिल्ली-एनसीआर समेत आस पास के राज्यों में भी बारिश देखने को मिली थी। इस दौरान उत्तर प्रदेश समेत, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान काफी नीचे चला गया था। इस दौरान लोगों ने मई के महीने में भी ठंड का एहसास किया।

दिसंबर जैसा दिखा था कोहरा

बेमौसम बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली थी लेकिन इस दौरान ठंड के मौसम जैसे कोहरे का भी सामना करना पड़ा था। बारिश और ओले पड़ने के बाद दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा देखने को मिला। कई जगहों पर यह कोहरा दिसंबर की ठंड जैसा था।