home page

अगले 72 घंटो में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर जारी हुआ अलर्ट, जाने मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

हरियाणा के लिए मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के लिए एक ऑरेंज बारिश और ओलावृष्टि अलर्ट जारी किया है।
 | 
इन 3 नस्लों की गाय पालकर आप भी कर सकते है मोटी कमाई, देसी नस्ल की ये खूबियां जानकर तो आपको भी नही होगा भरोसा
   

हरियाणा के लिए मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के लिए एक ऑरेंज बारिश और ओलावृष्टि अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को झज्जर, बहादुरगढ़, कैथल और पानीपत में भारी बारिश हुई। इसके अलावा, हिसार और कैथल में भी आकाशीय बिजली गिरने के मामले सामने आए। शनिवार, यानी आज भी, चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के ग्यारह जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि

हरियाणा के करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, फतेहाबाद, जींद और पंचकूला में चंडीगढ़ मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अंबाला, सिरसा, हिसार, यमुनानगर, पानीपत और सोनीपत में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान हवाएं 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने कहा कि 27 अप्रैल से हरियाणा में मौसम साफ रह सकता है। इसके बाद तापमान भी बढ़ना चाहिए।


यह भी पढ़ें; इन 3 नस्लों की गाय पालकर आप भी कर सकते है मोटी कमाई, देसी नस्ल की ये खूबियां जानकर तो आपको भी नही होगा भरोसा

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

 चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए किसानों और आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी की है। किसानों से मौसम विभाग ने कहा है कि अगर उनकी फसल कट चुकी है तो उसे सुरक्षित स्थान पर रखें। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने आम जनता से कहा कि मौसम खराब होने पर घर से बाहर न निकलें। इसके अतिरिक्त किसी बड़े पेड़ के नीचे खड़े ना हो।