home page

अंधे आदमी ने बिना किसी की मदद लिए लगाई 5 किलोमीटर की रेस, असलियत जानकर आप भी करेंगे हिम्मत की तारीफ

न्यूयॉर्क के एक शख्स ने कमाल ही कर दिया। इस शख्स को दिखता नहीं है। यानी कि वो दृष्टिहीन हैं, लेकिन बावजूद इसके वो 5 किलोमीटर दौड़ गया।
 | 
blind-man-completes-solo-5k
   

न्यूयॉर्क के एक शख्स ने कमाल ही कर दिया। इस शख्स को दिखता नहीं है। यानी कि वो दृष्टिहीन हैं, लेकिन बावजूद इसके वो 5 किलोमीटर दौड़ गया। हालांकि कई ऐसे उदाहरण देखने को मिलें हैं जिसमें शख्स अपने डॉगी या फिर किसी और की मदद से दौड़ता है लेकिन इस शख्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली और दौड़ पूरी कर ली।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

ये भी पढिए :- मजदूरी करके गुजारा करने वाली महिला पर आधी रात को हुई पैसों की बरसात, बैंक खाते में 1140 दिखते ही आधे पैसे रिश्तेदारों और दोस्तों में बांटे

अपने स्मार्टफोन का लिया सहारा

रॉयटर्स के मुताबिक, Thomas Panek की उम्र 50 वर्ष है। जब वो 20 साल के थे, तब उन्हें एक जेनेटिक बीमारी के कारण अपनी आंखों की रौशनी खो दी थी। उन्होंने न्यूयॉर्क सेंट्रल पार्क में ये दौड़ पूरी की। इसके लिए उन्होंने अपने स्मार्टफोन का सहारा लिया। फिर उन्होंने गूगल की मदद ली।

blind-man-completes-solo-5k 1

इसका नाम ‘गाइडलाइन’ है, ये ऐप्प उनको रास्ते के बारे में बताता है, बताता है कि लीक के कितनी पास और कितनी दूर दौड़ रहे हैं वो। इस ऐप्प के ट्रायल के लिए उन्होंने ये दौड़ पूरी की। इसके लिए उन्होंने कानों में हेडफोन्स लगाए और दौड़ना शुरू कर दिया।

ये भी पढिए :- समंदर में मछली पकड़ने गए मछुआरे पर हुई पैसों की बरसात, जाल में मछलियों की जगह मिला अलादीन का चिराग

blind-man-completes-solo-5k 2

‘मुझे ये लग रहा है कि मैं भी दूसरों जैसा हूं’

दौड़ पूरी करने के बाद थॉमस कहते हैं कि इस ऐप्प ने उन्हें ये अहसास करवाया है कि वो भी दूसरों की तरह ही हैं। वो मानते हैं कि ये ही उनकी आजादी है। तकनीक ने हमें बहुत कुछ दिया भी है। बस वो जरूरतमंद तक पहुंचे, असली यूज तो उसका तब हो पाता है।