home page

परिवार के लोगों ने मुर्ग़े का जन्मदिन मनाकर इंस्टाग्राम पर कर दिया शेअर, जिसने भी देखा चकरा गया सबका मात्था

कभी मुर्गे को बर्थडे केक काटते देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसा क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें मुर्गा अपने जन्मदिन पर इंसानों की तरह केक काटता नजर आ रहा है। जी हां, दावा किया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश में एक परिवार ने अपने 'कन्हैया' नाम के मुर्गे का जन्मदिन मनाया। जब इस सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल हुआ तो लोग यह नजारा देखकर हैरान हो गए। क्योंकि भैया, किसी ने सोचा नहीं था कि कोई मुर्गे का भी बर्थडे सेलिब्रेट किया जा सकता है।

 | 
chicken birthday
   
ये मुर्गा तो किस्मत वाला निकला!

ये भी पढिए :- गाय का दूध निकालने के लिए गांव की महिला ने अपनाया देसी जुगाड, गाय के सामने खड़ा कर दिया बछड़ा और झट से निकाल लिया दूध

क्या है वीडियो में?

इस क्लिप में देखा जा सकता है कि एक परिवार अपने पालतू मुर्गे का बर्थडे का सेलिब्रेट कर रहा है। इसके लिए उन्होंने पूरा घर सजाया है, और सबने नए कपड़े भी पहने हैं। टेबल पर केक रखा है जिसके सामने तीन महिलाएं बैठी है, जो महिला बीच में बैठी है उसकी गोदी में एक सफेद रंग का मुर्गा है।

मुर्गा ऐसे काटता है केक

फिर एक महिला केक पर लगी केंडल जलाती है। फिर सब हैप्पी बर्थडे टू यू... गाते हैं। इसके बाद दूसरी महिला मुर्गे के पंजे में चाकू फंसाकर केट कटवाती है और फिर मुर्गे को केक भी खिलाया जाता है। यकीनन ये दृश्य अद्भुत ही नहीं, अकल्पनीय है!

ये भी पढिए :- इंजीनियर किसान ने गायों से ज्यादा दूध निकालने के लिए बनाया गजब का जुगाड, फिर गाय खुशी से देने लगी एक्स्ट्रा दूध

बस यही देखना बाकी था?

यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे चिकन। बता दें, वीडियो देखने के बाद लोग खुद को इस मामले पर टिप्पणी करने से रोक नहीं सकें। एक यूजर ने लिखा- यही देखना बाकी था। वहीं दूसरे ने लिखा कि क्या फायदा... अंत में बेचारे को हलाल ही होना है।

WhatsApp Group Join Now