home page

इस बुलेट का मालिक 11 महीनों में 100 से ज़्यादा बार कटवा चुका है चालान, पूरा मामला जानकर आप भी नही रोक पाएँगे अपनी हंसी

बुलेट पर बैठते ही कुछ लोग राजा वाली फील लेने लगते हैं। लेकिन राजा जो होता है ना, यानी किंग जो होता है ना… वो टुच्ची हरकतें नहीं करता। खैर, मामला है बेंगलुरु का। यहां के एक बुलेट राइडर ने 11 महीनों में 101 बार ट्रैफिक रुल्स तोड़े।
 | 
bullet-owner-fined-57k
   

बुलेट पर बैठते ही कुछ लोग राजा वाली फील लेने लगते हैं। लेकिन राजा जो होता है ना, यानी किंग जो होता है ना… वो टुच्ची हरकतें नहीं करता। खैर, मामला है बेंगलुरु का। यहां के एक बुलेट राइडर ने 11 महीनों में 101 बार ट्रैफिक रुल्स तोड़े। अब बताओ इस राइडर को राजा कहेंगे… या फिर कुछ और।

57,000 रुपये फाइन ठुका है

टीओआई के मुताबिक, 25 साल के एल राजेश कुमार ने 1 साल में 101 बार ट्रैफिक रुल्स तोड़े। इसके लिए उन्हें 57000 रुपये फाइन ठुका। राजेश एक निजी कंपनी में काम करते हैं। घर से रोज काम पर जाने के लिए ही वो अपनी बाइक का इस्तेमाल करते हैं।

ये भी पढिए :- अच्छे लाइफ़ पार्टनर की तलाश में भटक रही महिला ने 10 लोगों के साथ शादी करके बनाए सबंध, फिर भी दिखी नाखुश बोली नही मिला कोई Mr. Right

जांच में पता चला

दरअसल, बुधवार को उन्होंने रेड लाइट जंप कर दी थी। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जांच में बात सामने आई कि पहले ही उनके 6 चालान कट चुके हैं और ये 7वां है। लेकिन पुलिस को बाद में पता कि राजेश के खिलाफ 94 केस पहले भी पेंडिंग पड़े हैं।

ये भी पढिए :- बीवी को शादी के एक महीने बाद पता चला की उसका पति पहनता है विग, ग़ुस्से में आकर पत्नी ने पति पर कर डाला कोर्ट केस

यानी कि 94 चालान उन्होंने अभी तक भरे नहीं हैं। सितंबर 2019 से उन्होंने ये चालान भरने नहीं हैं। बाइक भी उन्होंने 2019 में ही ली थी। मामला फिर सीनियर ऑफिसर्स तक पहुंचा।

5.5 फीट लंबा चालान सौंपा गया

इसके बाद राजेश को 5.5 फीट लंबा चालान सौंपा गया। जांच कर रहे पुलिसकर्मी ने बताया कि 60 बार तो उन्होंने इस साल अप्रैल के बाद कानून तोड़ा है। वो हेलमेट भी नहीं पहनते। फिलहाल पुलिस ने बुलेट जब्त कर ली है। अगर उन्होंने जल्द ही 57000 रुपये फाइन नहीं भरा, तो बाइक के लिए उन्हें कोर्ट जाना होगा।

ये भी पढिए :- व्हीलचेयर पर भीख माँगकर महिला करती थी गुज़ारा, जब बैंक खाते में देखा तो करोड़ों का बैलेन्स देख बैंक मैनेजर की हो गई बोलती बंद

कहने का मतलब ये है कि बुलेट चलाने वाले लोग जो राजा टाइप फील लेते हैं। उन्हें ये बात याद रखनी चाहिए कि राजा कानूनों की रिस्पेक्ट करता है ना कि उन्हें तोड़ता है।

WhatsApp Group Join Now