home page

ब्यूटी पार्लर में नक़ली पलकें लगवाने गई औरत को आँखो की रोशनी से धोना पड़ा हाथ, पूरा मामला सुनकर आप भी नही करेंगे विश्वास

रोंडोनिया (ब्राजील) के पोर्टो वेलहो में एक महिला ब्यूटी सैलून में नकली पलकें लगवा रही थी। इसी दौरान ऐसा हादसा हुआ कि उसने अपनी एक आंख की रोशनी खो दी!
 | 
woman-wearing-fake-eyelashes
   

रोंडोनिया (ब्राजील) के पोर्टो वेलहो में एक महिला ब्यूटी सैलून में नकली पलकें लगवा रही थी। इसी दौरान ऐसा हादसा हुआ कि उसने अपनी एक आंख की रोशनी खो दी! ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ’41 वर्षीय महिला ने दावा किया कि उसकी एक आंख की रोशनी चली गई है।

दरअसल, जिस गोंद से उसकी आंखों पर नकली पलकें चिपकाई जा रही थीं, वो गलती से उसकी आंखों में गिर गया जिसके बाद उन्हें दिखना बंद हो गया।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

ये भी पढिए :- फ़ौज की ड्यूटी करके 11 महीने बाद लौटी मां ने अपनी बेटी को दिया तगड़ा सरप्राइज़, बेटी का रिएक्शन देख आप भी नही रोक पाएँगे अपनी हंसी

दूसरी आंख से दिखने लगा कम

महिला ने अपने चेहरे की फोटो शेयर की और बताया कि उसने पूरी तरह से अपनी एक आंख की रोशनी खो दी है। जबकि दूसरे आंख से भी उसे कम नजर आ रहा है। कथिततौर पर जिस गोंद से महिला की नकली पलकों को चिपकाया जा रहा था वही उनकी आंख में गिर गया, जिससे वह ‘ब्लाइंड’ हो गईं।

ये भी पढिए :- कार में हुई ख़राबी को सही करने के लिए बोनट खोला तो सामने बैठा था 10 फ़ीट लंबा अजगर, यमराज को सामने देख बंदे की कांपने लगी टाँगे

गोंद गिरने से आंख में होने लगा दर्द

ब्राजील के न्यूजपेपर G1 के मुताबिक, ‘महिला ने इसकी जानकारी पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों दे दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि सैलून की ब्यूटीशियन (प्रोफेशनल) ने उनकी आंखों में गोंद गिरा दिया।

जिसके बाद वो तेज दर्द से जूझने लगीं। हालांकि, ब्यूटीशियन ने उन्हें एक ग्लास पानी ऑफर किया और फिर उन्होंने घर जाने का फैसला किया।

ये भी पढिए :- जब बुजुर्ग पिता से काम होना हो गया बंद तो 24 साल की बेटी चलाने लगी नाई की दुकान, परिवार का पेट पालने के लिए हर रोज़ मर्दों की करती है कटिंग और शेविंग

जब गई डॉक्टर के पास…

हालांकि, जब महिला की आंखों का दर्द कम नहीं हुआ, तो उन्होंने तुरंत क्लिनिक जाने का फैसला किया। पुलिस की रिपोर्ट में बताया गया कि महिला ने क्लिनिक के स्टाफ को बताया कि उन्हें दाहिनी आंख से कुछ दिख रहा है।

साथ ही, बाईं आंख से भी धूंधला नजर आ रहा है। इस मामले पर महिला की बहन ने एक्शन लेते हुए कोर्ट का रास्ता चुना है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की चोटें स्थायी हैं या फिर नहीं।