home page

हेलेन से शादी करने से पहले इन महिलाओं संग संबंध बना चुके थे युवराज सिंह, एक हिरोईन को तो करवाना पड़ा था हॉस्पिटल में एडमिट

इस बात में कोई संदेह नहीं है कि युवराज सिंह की गिनती विश्व के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में की जाती हैं। इसका अंदाजा आप उनके आंकड़ों को देखकर लगा सकते हैं।
 | 
yuvraj-singh-love-5-bollywood-actresses
   

इस बात में कोई संदेह नहीं है कि युवराज सिंह की गिनती विश्व के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में की जाती हैं। इसका अंदाजा आप उनके आंकड़ों को देखकर लगा सकते हैं। युवराज सिंह ने भारतीय भारतीय क्रिकेट टीम को 2007 का टी20 वर्ल्ड कप और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जितवाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

युवराज सिंह अपने क्रिकेटिंग करियर के अलावा वो अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे है। ऑलराउंडर का नाम कई बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ भी जुड़ चुका हैं। तो आज हम आपको उन पांच बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है जो  युवराज के साथ रिलेशन में रह चुकी है।

किम शर्मा

किम शर्मा इस सूची में पहला स्थान हासिल किया है। युवराज अपने करियर के शुरूआती दौर में अभिनेत्री किम शर्मा के साथ काफी सीरियस रिलेशनशिप में थे। दोनों ने लगभग 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दोनों के अलग होने का कारण उनका परिवार था क्योंकि उनको युवी और किम का रिश्ता मंजूर नहीं था।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण का नाम इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। दोनों कई बार एक साथ पार्टीज करते हुए नजर आते थे। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे।

युवी ने एक बार कहा भी था कि वो अभिनेत्री को काफी पसंद करते हैं। हालांकि इन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चला था।

नेहा धूपिया

युवराज और अभिनेत्री नेहा धूपिया के रिलेशनशिप की खबरें काफी चर्चा में रही है। 2014 में सोफी चौधरी की जन्मदिन की पार्टी में दोनों एक साथ दिखाई दिए। हालांकि युवी और नेहा का रिश्ता बहुत कम समय तक चला।

दोनों आज भी काफी अच्छे दोस्त है। युवराज ने नेहा की शादी में भी शिरकत की थी। नेहा की शादी युवी के दोस्त और अभिनेता अंगद बेदी से हुई है।

रिया सेन

युवराज और रिया की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी और इसके बाद दोनों एक-दूसरे के साथ कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहे थे।

हेजल कीच

युवराज सिंह ने बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच को काफी समय तक डेट किया और उसके बाद 30 नवम्बर 2016 को उनके साथ शादी कर ली। कपल इसी साल 25 जनवरी 2022 को एक बेटा के माता-पिता बने थे। उन्होंने अपने बेटे का नाम जोरावर सिंह रखा है।