भारत के 4 मिनी स्विट्जरलैंड जहां खूब आते है विदेशी लोग, कम खर्चे में हो जायेगी मस्त ट्रिप

स्विट्जरलैंड जब भारत में ही देखने को मिल जाए तो फिर विदेश जाने की क्या जरूरत है? विदेशी खुद ही भारत में मौजूद मिनी स्विट्जरलैंड्स की सैर पर आते हैं।
 

स्विट्जरलैंड जब भारत में ही देखने को मिल जाए तो फिर विदेश जाने की क्या जरूरत है? विदेशी खुद ही भारत में मौजूद मिनी स्विट्जरलैंड्स की सैर पर आते हैं। दरअसल, स्विट्जरलैंड को उसकी खूबसूरती के कारण धरती पर स्वर्ग की उपाधि दी जाती है।

भारत में ऐसी कई जगहें हैं जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती में असली स्विट्जरलैंड को भी फेल कर देती हैं। इन जगहों पर गर्मियों में विदेशी भी छुट्टियां मनाने के लिए आते हैं। जिस तरह से टूरिस्ट बर्फ से ढके पहाड़, और दूर-दूर तक फैले हुए घास के मैदान असली स्विट्जरलैंड में देखते हैं।

उसी तरह भारत के इन मिनी स्विट्जरलैंड में भी सैलानियों को घास के मैदान, दूर-दूर तक फैली पर्वत श्रृंखलाएं, झरने और खूबसूरत वादियां देखने को मिलती हैं। आइए भारत के 5 मिनी स्विट्जरलैंड के बारे में जानते हैं।

औली उत्तराखंड

औली को उसकी खूबसूरती के कारण मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यह हिल स्टेशन उत्तराखंड में है। यहां विदेशी टूरिस्ट भी घूमने के लिए आते हैं। यह हिल स्टेशन बद्रीनाथ के रास्ते में स्थित है। यहां एशिया की सबसे लंबी केबल कार औली में है जो 4 किमी लंबी है।

देवदार और चीड़ के वृक्ष,सेब के बाग इस हिल स्टेशन की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। दिल्ली से औली की दूरी करीब 504 किलोमीटर है।  चमोली जिले में स्थित यह हिल स्टेशन सुमद्र तल से 3,000 मीटर की ऊंचाई पर है।

खज्जियार हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के डलहौजी के पास एक छोटा सा हिल स्टेशन है खज्जियार। जिसे उसकी खूबसूरती के कारण मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। हरे-भरे घास के मैदान, देवदार के पेड़ों से घिरे जंगल, झील और वादियां इस हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। 

कौसानी और भीमताल उत्तराखंड

इसी तरह से उत्तराखंड के कौसानी और भीमताल को भी मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। टूरिस्ट यहां की सैर कर सकते हैं। 

जम्मू-कश्मीर

धरती पर स्वर्ग जम्मू-कश्मीर को भी मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। जम्मू-कश्मीर में टूरिस्ट श्रीनगर की सैर कर सकते हैं। यहां की डल झील को देखने के लिए विदेशी टूरिस्ट भी आते हैं। कौसानी के चाय के बागान दुनियाभर में प्रसिद्ध है।