हरियाणा के इस शहर से निकलेंगे 6 नैशनल हाइवे, आने वाले समय में इस शहर की चमक उठेगी किस्मत

हरियाणा राज्य ने अपने विकास की गति को तेज करने के लिए नेशनल हाईवे के निर्माण पर विशेष जोर दिया है। आने वाले समय में राज्य का प्रत्येक शहर नेशनल हाईवे के जरिए जुड़ जाएगा। जिससे यहां की यातायात और....
 

हरियाणा राज्य ने अपने विकास की गति को तेज करने के लिए नेशनल हाईवे के निर्माण पर विशेष जोर दिया है। आने वाले समय में राज्य का प्रत्येक शहर नेशनल हाईवे के जरिए जुड़ जाएगा। जिससे यहां की यातायात और परिवहन सुविधाएं बेहतर होंगी।

नेशनल हाईवे को अक्सर किसी देश की जीवन रेखा कहा जाता है क्योंकि यह आर्थिक विकास का मुख्य आधार होते हैं। हरियाणा के जीद जिले में तो इस समय विशेष विकास की संभावनाएं नजर आ रही हैं। क्योंकि यहां पर 6 नए नेशनल हाईवे के निर्माण की योजना है।

ये भी पढ़िए :- 1969 में स्कूल में पढ़ने वाली लड़की ने भविष्य को लेकर लिखा था निबंध, लड़की की लिखी हुई ये बातें हो गई है सच

जीद एक नई संभावनाओं का केंद्र

जीद जिला जो कि हरियाणा के पुराने और ऐतिहासिक शहरों में से एक है। अब तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। जीद शहर जो अब तक विकास की दौड़ में कुछ पीछे था। अब 6 नए नेशनल हाईवे के जाल से जुड़ने जा रहा है।

जिससे इसकी संभावनाएं और भी बढ़ जाएंगी। इन हाईवे के निर्माण से न केवल स्थानीय निवासियों को फायदा होगा। बल्कि यह जीद को एक नए व्यापारिक और औद्योगिक हब के रूप में भी विकसित करेगा।

सोनीपत से जीद तक नया नेशनल हाईवे

सोनीपत से जीद के बीच की दूरी को कम करने के लिए 352A नेशनल हाईवे का निर्माण चल रहा है। यह हाईवे दोनों शहरों के बीच की दूरी को न केवल कम करेगा बल्कि यात्रा को और अधिक सुगम बनाएगा।

इस हाईवे की कुल लंबाई 80 किलोमीटर होगी और इसका निर्माण कार्य दो हिस्सों में विभाजित किया गया है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद जीद और सोनीपत के बीच के आवागमन में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा।

अन्य महत्वपूर्ण हाईवे परियोजनाएं

जीद और पानीपत के बीच भी एक नया राज्य हाईवे बनाया जा रहा है। जिसकी लागत 170 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, 152 डी हाईवे भी जीद के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। जिससे चंडीगढ़ और अंबाला तक का सफर आसान हुआ है।

इसके साथ-साथ रोहतक-जीद-नरवाना नेशनल हाईवे और पानीपत-डबवाली नेशनल हाईवे भी निर्माणाधीन हैं, जो इस क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे।

ये भी पढ़िए :- रात की बासी रोटी खाने से सच में हेल्थ को होते है बड़े फायदे ? , सच्चाई जानकर तो बासी रोटी आप भी नही फेंकना चाहेंगे

जीद का आर्थिक और व्यापारिक विकास

इन सभी हाईवे परियोजनाओं के पूरा होने के बाद जीद शहर की आर्थिक और व्यापारिक क्षमताएं काफी बढ़ जाएंगी। नए हाईवे न केवल स्थानीय निवासियों के लिए सुविधाजनक होंगे।

बल्कि ये नए उद्योगों और व्यापारिक अवसरों के लिए भी द्वार खोलेंगे। इस तरह जीद का शहर न केवल हरियाणा के नक्शे पर बल्कि राष्ट्रीय आर्थिक विकास के नक्शे पर भी एक महत्वपूर्ण स्थान बनाने जा रहा है।