चिड़ियाघर से भागने की कोशिश में दिखा दरियाई घोड़ा, सिक्योरिटी गार्ड ने टाइम रहते हटा लिया हाथ वरना कर देता काम तमाम

दरियाई घोड़े का बड़ा और मजबूत मुंह एक तरबूज के पूरे परखच्चे उड़ा सकता है।
 

दरियाई घोड़े का बड़ा और मजबूत मुंह एक तरबूज के पूरे परखच्चे उड़ा सकता है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी और एक दरियाई घोड़ा दिख रहे हैं। चिड़ियाघर में एक दरियाई घोड़ा अपने बाड़े से बाहर निकलने की कोशिश करता है। लेकिन साहसी सुरक्षा गार्ड उसे ऐसा करने नहीं देता। बल्कि उसके क्रोध के सामने वह निहत्थे ही खड़ा रहता है और उसे वापस अंदर भेजता है।

गुस्से में सिक्योरिटी गार्ड को डराता है दरियाई घोड़ा

यह वीडियो दिल्ली के चिड़ियाघर का बताया जा रहा है। इसमें एक सिक्योरिटी गार्ड के सामने एक दरियाई घोड़ा मुंह खोले खड़ा होता है। वो बाहर आने की कोशिश कर रहा होता है लेकिन सिक्योरिटी गार्ड बार-बार उसके चेहरे पर हाथ मारकर उसे अंदर करता है। सामने से दरियाई घोड़ा मुंह खोल लेता है। आसपास के लोग जब उसे ऐसा करते देखते हैं तो वो डर जाते हैं लेकिन सिक्योरिटी गार्ड नहीं डरता।

अंदर चला जाता है वो

लास्ट में सिेक्योरिटी गार्ड  की मेहनत रंग लाती है। वह दरियाई घोड़े को बाड़े में वापस लाता है। यद्यपि, कई लोगों ने सिक्योरिटी गार्ड के दरियाई घोड़े के मुंह पर थप्पड़ मारकर उसे अंदर ले जाने को गलत ठहराया। लेकिन यह भी सोचने वाली बात है कि वह बाहर निकलकर लोगों को नुकसान भी पहुँचा सकता था। इसलिए सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी जिम्मेदारी बिना भयभीत निभाई।