Haryana Ka Mosam: अगले 72 घंटों में हरियाणा के इन ज़िलों में भयंकर बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी

सोमवार को हरियाणा में बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हुआ। सुबह से ही चंडीगढ़ और पंचकूला में मौसम बदल गया।
 

सोमवार को हरियाणा में बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हुआ। सुबह से ही चंडीगढ़ और पंचकूला में मौसम बदल गया। बीच-बीच में भी बारिश हुई। वहीं हरियाणा मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी करता है। प्रदेश में अगले पांच दिनों में गरज-चमक की बरसात होने की उम्मीद है।

25 जुलाई, यानी आज, राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी। उत्तरी हरियाणा में चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में भी भारी बरसात होगी।

वहीं, पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में हल्की बारिश हो सकती है।चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम पर एक बुलेटिन प्रकाशित किया है। इस बुलेटिन के अनुसार, अगले तीन दिन तक राज्य में भारी बारिश होगी। 25 जुलाई से 27 जुलाई तक येलो अलर्ट लागू रहेगा। विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होने की उम्मीद है।