Indian Railway: भारत के इस रेल्वे स्टेशन का नाम है सबसे छोटा, अगर 2 साल के बच्चे को एकबार बता देंगे तो ज़िंदगीभर नही भूलेगा स्टेशन का नाम

भारतीय रेलवे को देश की जीवन रेखा माना जाता है। यहां हर दिन लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। रेल से यात्रा करना सस्ता होने के साथ सुविधाजनक भी रहता है। ट्रेन से हर वर्ग के लोग यात्रा करते नजर आते हैं। 

 

भारतीय रेलवे को देश की जीवन रेखा माना जाता है। यहां हर दिन लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। रेल से यात्रा करना सस्ता होने के साथ सुविधाजनक भी रहता है। ट्रेन से हर वर्ग के लोग यात्रा करते नजर आते हैं। 

बता दें कि भारत में रेलवे लाइन अग्रेजों द्वारा स्थापित की गई थी, लेकिन आजादी के बाद इसका लाभ भारतीय लोगों को मिला। आजादी के बाद रेलवे ने निरंतर विकास किया है। 

वहीं, भारत के हर रेलवे स्टेशन से कुछ ना कुछ इतिहास जरूर जुड़ा हुआ है। देश में कई रेलवे स्टेशन का नाम बदला गया है, वहीं कुछ रेलवे स्टेशनों के ऐसे भी है जिनके नाम बहुत हैरान करने वाला है। 

वही कुछ का नाम बहुत ही अजीब है। इनमे से कुछ रेलवे स्टेशनों के नाम बहुत छोटे तो कुछ के नाम बहुत बड़े हैं। इसलिए आज आपको देश का सबसे छोटे नाम वाले रेलवे स्टेशन का नाम बताने जा रहे हैं।

नाम शुरू होते ही खत्म हो जाता है

भारत के सबसे छोटे नाम वाले रेलवे स्टेशन की बात करे, तो इसके नाम में केवल दो अक्षर ही हैं। इसका नाम 'IB' है. ईब (IB) रेलवे स्टेशन ओडिशा में है। इस स्टेशन का नाम शुरू होते ही खत्म भी हो जाता है। भारतीय रेल नेटवर्क में यह एक मात्र ऐसा स्टेशन है, जिसका नाम इतना छोटा है। 

इस लोकप्रिय स्टेशन ने अपना नाम Ib नदी के नाम पर रखा गया है, जो की महानदी की एक सहायक नदी है। कहा जाता है कि यह भारत का एकमात्र रेलवे स्टेशन है, जिसका नाम सबसे छोटा है।

इब रेलवे स्टेशन की कनेक्टिविटी 

इब रेलवे स्टेशन साऊथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे का भाग है। इब रेलवे स्टेशन पर टाटानगर से बिलासपुर से टाटानगर व टाटानगर से बिलासपुर, झारसुगुड़ा से गोंडिया व गोंडिया से झारसुगुड़ा तक कनेक्ट करता है।

​रेलवे है चर्चा का विषय 

भारत में भारतीय रेलवे निश्चित रूप से दूर-दूर तक फैला हुआ है, लेकिन देश में ऐसे कई रेलवे स्टेशन हैं जो अपने रूट के लिए नहीं बल्कि अपनी अजीबो गरीब बातों के लिए लोकप्रिय हैं।

इनमें से कुछ रेलवे स्टेशन ऐसे हैं, जिनके रास्ते बहुत अजीब हैं, तो कुछ अपने यहाँ होने वाली घटनाओं को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं।