बंदे ने TAJ MAHAL की स्पेलिंग से बना दिया ताजमहल का तस्वीर, इस शख्स की कलाकारी को देख तो आपको भी नही होगा विश्वास

हुनर किसी का मोहताज नहीं होता। ना ही प्रतिभा पावर या पैसा देखती है। वह तो बस काबिल हाथों को संवारने का काम करती है। सोशल मीडिया ऐसे ही न जाने कितने हुनरमंदों से भरा पड़ा है जो किसी को भी हैरान कर सकता है।
 

हुनर किसी का मोहताज नहीं होता। ना ही प्रतिभा पावर या पैसा देखती है। वह तो बस काबिल हाथों को संवारने का काम करती है। सोशल मीडिया ऐसे ही न जाने कितने हुनरमंदों से भरा पड़ा है जो किसी को भी हैरान कर सकता है।

बहुत सी प्रतिभाएं तो ऐसी ही है जिसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। सबकी सोच से भी परे होता है कुछ टैलेंट। जो लोगो को इम्प्रेस करने में कामयाब हो जाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

जिसमें एक लड़के ने अंग्रेजी के अक्षर पर बना दी इमारत। इंस्टाग्राम akdev__art_ पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें लड़के ने कमाल का हुनर दिखाया। ब्लैक बोर्ड पर ताजमहल की अंग्रेजी स्पेलिंग लिख कर उसी के सहारे पूरी इमारत बना डाली।

ये आइडिया काबिलेतारीफ लगा और शानदार लगी लड़के की चित्रकारी, जो उसने स्पेलिंग के सहारे बना डाली। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 23 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।

अंग्रेजी में TAJMAHAL लिखकर बना दी इमारत

वायरल वीडियो में एक लड़का ब्लैकबोर्ड पर अंग्रेजी के कैपिटल लेटर्स में ताजमहल लिखता दिखाई देता है। लेकिन अगले ही पल कोई सोच नहीं सकता था कि वो इन अक्षरों से क्या करने वाला है। T से शुरू कर L तक में उसने पूरा का पूरा ताजमहल अंग्रेजी की स्पेलिंग पर बना दिया और लोग बस देखते ही रह गए।

सबसे लाजवाब तो ये रहा की ताजमहल के अक्षरों से पूरी ताजमहल इमारत को खड़ी करने में उसे बिलकुल भी परेशानी नहीं हुई। बल्कि मशीन की तरह वो एकदम सटीक कलाकारी करता रहा। चॉक को ब्लैक बोर्ड पर चलाता गया और बन गई शानदार इमारत।

बड़ा अनोखा है अक्षरों पर कलाकारी का अंदाज़

लड़के का ये हुनर जिसने भी देखा वह हैरान रह गया। क्योंकि कलाकारी का यह आइडिया बेहद नायाब और अनोखा था। ऐसा शायद ही आपने पहले किसी को करते देखा होगा। क्योंकि कैनवास पर स्केच या पेन्टिंग करते तो न जाने कितने ही लोगों को देखा गया है।

लेकिन अक्षर के सहारे इमारत खड़ी करने का हुनर नया है। इसीलिए इसके कद्रदान भी हजारों में नहीं बल्कि लाखों में हो गए हैं। इंस्टाग्राम पर ताजमहल वाले इस वीडियो को 23 लाख से कहीं ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।