अस्पताल में लगी थी आग तो प्रेगनेंट डॉगी ने बचाई जान, बेजुबान जानवर की समझदारी देख आप भी करेंगे वाहवाही

डॉग्स ने हर बार ये साबित किया है कि वो कितने वफादार होते हैं, खासतौर पर इंसान के लिए। हुआ ये कि रूस के एक प्राइवेट अस्पताल में आग लग गई। इसी बीच एक प्रेग्नेंट डॉगी ने लोगों की जान बचाई। वो खुद जल गया लेकिन उसने लोगों की जान बचाई।

 

डॉग्स ने हर बार ये साबित किया है कि वो कितने वफादार होते हैं, खासतौर पर इंसान के लिए। हुआ ये कि रूस के एक प्राइवेट अस्पताल में आग लग गई। इसी बीच एक प्रेग्नेंट डॉगी ने लोगों की जान बचाई। वो खुद जल गया लेकिन उसने लोगों की जान बचाई।

पर कैसे बचाई जान?

इंडिया टाइम्स के मुताबिक, Leningrad प्रांत के एक अस्पताल में आग लगी। जैसी ही आग लगी, वैसे ही Matilda (डॉग का नाम) भौंकने लग गई। यहां तक कि वो अस्पताल के ऑनर के पास गई। इससे उन्हें पता चला कि कुछ गड़बड़ है।

ये भी पढिए :- 5 गाड़ियों के कबाड़ को मिलाकर छतीसगढ़ के 9वीं पास लड़के ने बना दी जुगाड़ू बाइक, बाइक का डिज़ाइन देख ख़रीदने वालों की लंबी लाइनें

जलती इमारत के अंदर गई Matilda

इमारत बुरी तरह से जल रही थी और ये फीमेल डॉग इमारत के अंदर चली गई। कार्बन मोनोऑक्साइड के कारण वो अंदर ही बेहोश हो गई। इस अस्पताल के अंदर उस समय 4 लोग थे, जिन्हें बाद में रेस्क्यू किया गया।

Matilda खुद जख्मी हो गई

इस हादसे में Matilda खुद बुरी तरह से जख्मी हो गई। उसकी बॉडी में कई जगह आग लग गई। उसके कान जल गए। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। हालांकि अब उसने अपने पिल्लों को भी जन्म दे दिया है। वो सब स्वस्थ हैं।

ये भी पढिए :- समंदर में मछली पकड़ने गए मछुआरे पर हुई पैसों की बरसात, जाल में मछलियों की जगह मिला अलादीन का चिराग

हालांकि वो अपने पिल्लों को अभी दूध नहीं पिला पा रही है। लेकिन वो जल्द ही उन्हें दूध पिला पाएगी। बता दें कि जिस अस्पताल में ये हादसा हुआ उसे Hospice care कहा जाता है। यहा उन मरीजों का इलाज होता है जो एक लंबी बीमारी से जूझ रहे हैं।