इस बादल की गाय पालने वाले किसानों की चमक सकती है किस्मत, ये गाय एक दिन में 50 से 80 लीटर दूध देकर कर देगी मालामाल

भारत मे कृषि के साथ-साथ पशुपाल उधोग इस समय तेजी से फल फूल रहा है। और बढ़ती मंहगाई के बीच किसान घर पर पाले हुए जानवरों से काफी पैसा भी कमा रहे है। यदि आप भी बेरोजगार है और रोजगार की तलाश कर रहे है। 
 

भारत मे कृषि के साथ-साथ पशुपाल उधोग इस समय तेजी से फल फूल रहा है। और बढ़ती मंहगाई के बीच किसान घर पर पाले हुए जानवरों से काफी पैसा भी कमा रहे है। यदि आप भी बेरोजगार है और रोजगार की तलाश कर रहे है तो पशुपालन का व्यवसाय आपके ले बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है।

इस व्यवसाय में आप अच्छे नस्ल की गाय पालते है तो वह आपको एक दिन में 50 से 80 लीटर दूध देती है। इससे आप महिने भर में मालामाल बन सकते है।

आज हम आपको एक ऐसी ही गाय की नस्ल के बारे में बताने वाले है जो आपको बहुत ही मात्रा में दूध देती है। यह गाय एक दिन में करीब 50 से 80 लीटर तक दूध देती है. चलिए आपको बताते है इस गाय के नस्ल के बारे में…

गाय की नस्ल

यदि आप गाय का व्यवसाय करना चाहते है तो गिर नस्ल की गाय का पालन कर सकते है भले ही यह गाय बहुत महंगी बिकती है। लेकिन इसके पाने से खर्च किया पैसा आप महिने भर में कवर भी कर सकते हैं।

गिर नस्ल की गाय का दूध बीमारी से ग्रसित व्यक्ति के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा छोटे बच्चों की सेहत के लिए भी बहुत अच्छा माना गया है।

गिर गाय की देखभाल

गिर नस्ल की गाय की देखभाल करने के लिए सबसे जरूरी बात है कि उसे साफ जगह पर ठंडी जगह पर रखें। ज्यादा तेज धूप उसे बर्दाश्त नही होती है। इस गाय की खूबियां यह है कि इसके कान लंबे और बड़े होते है।

इस नस्ल की गाय का रंग ज्यादातर सफेद, गहरा लाल या फिर भूरे रंग के धब्बे के साथ होती है। इस गाय का गला ढीला ढाला लटकी हुई खाल के साथ होता है।

मादा गिर नस्ल गाय का वजन 385 किलोग्राम और ऊंचाई 130 cm होती है। यही नहीं नर गिर नस्ल गाय का वजन लगभग 545 किलोग्राम और ऊंचाई 135 सेंटीमीटर होता है।

गाय का चारा

गिर गाय के दूध की मात्रा उसके आहार और उसकी गुणवत्ता निर्भर करती है। गाय का पौष्टिक आहार चारे में मक्का, बाजरा, गेहूं, जौं, जौं चावल, मूंगफली, सरसों, सों तिल, अलसी, मक्की से तैयार खुटाक, का सेवन करती है।

असल में गिर गाय की नस्ल सही देखभाल की जाए तो आप इससे महिने भर में तगड़ी कमाई कर सकते है। ऐसे में आप डेरी फार्मिंग करके भी इसके जरिए मालामाल हो सकते है।