तलाब किनारे मस्ती के साथ पानी पी रहे चीते पर पानी के राक्षस ने बोल दिया धावा, पलभर में जंगल के शिकारी का कर दिया काम तमाम

वाइल्ड लाइफ से जुड़े ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं जो आपको हैरान कर देंगे। हम जो जानवरों को खूंखार और खतरनाक मानते हैं, वे भी किसी न किसी के सामने हार मान जाते हैं।
 

वाइल्ड लाइफ से जुड़े ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं जो आपको हैरान कर देंगे। हम जो जानवरों को खूंखार और खतरनाक मानते हैं, वे भी किसी न किसी के सामने हार मान जाते हैं। आप प्रत्येक शिकारी पर एक और शिकारी हावी होता है।

ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मगरमच्छ को सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक माना जाता है। वो पानी के अंदर या बाहर दोनों जगह शिकार कर पाने में सक्षम होता है। वो बात अलग है कि उसकी रफ्तार पानी के मुकाबले जमीन पर कम हो जाती है। 

सोशल मीडिया पर मगरमच्छ से ही जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे वो पानी पीने आए चीता के पीछे पड़ जाता है और उसे मार डालता है। 

मगरमच्छ के हत्थे चढ़ा चीता

वाइल्ड एनिमल से जुड़े इस वीडियो को ट्विटर पर @ViciousVideos पर देखा जा सकता है कि किस तरह चीता प्यास लगने पर साथियों संग नदी किनारे जाता है और प्यास बुझाने लगता है। उसे खतरे का भी अंदेशा था और संभलकर पानी पीता है।

लेकिन जैसे ही उसकी नजर हटती है अचानक पानी का राजा ऐसा हमला कर दिया कि उसे कुछ भी सोचने का मौका नहीं मिला। और एक प्यासे चीते को मगरमच्छ ने अपने साथ पानी में खींच ले गया। 

पानी पी रहे चीते पर मगरमच्छ का अटैक

वायरल वीडियो में एक चीता नदी के किनारे पानी पी रहा है। वह इतना प्यासा था कि अगले ही क्षण उसे क्या होने वाला था, यह नहीं भांप पाया। शायद उसने भूल गया था कि जंगल की इन नदियों में खूंखार शिकारी रहते हैं। प्यासे जानवरों की फिराक में रहने वाले खूंखार मगरमच्छ नदी किनारे आने वाले जानवरों को वापस जाना मुश्किल कर देते हैं।

ऐसा ही हुआ इस वीडियो में भी जब एक मगरमच्छ ने पानी पीते हुए एक तल्लीन चीते पर अचानक घात लगाया, जो उसे छटपटाते हुए सीधे तालाब की गहराई में ले गया।

मगरमच्छ ने एक ही झटके में एक चीते को पकड़ लिया

आपने सोशल मीडिया पर मगरमच्छों और बड़ी बिल्लियों की लड़ाई को देखा होगा। लेकिन याद करने वाली बात यह है कि मगरमच्छ तेंदुए को मारने की हिम्मत नहीं करते, जबकि वे शेर और चीते को आसानी से मार डालते हैं। तेंदुआ तेजस्वी और शक्तिशाली होते हैं, जो मगरमच्छ जैसे खतरनाक शिकारी को भी मार डाल सकते हैं।

यही कारण है कि चीता अपने समुदाय का एक छोटा सा जीव है। उसका वजन भी कम है यही कारण है कि मगरमच्छ ने इतनी जल्दी उसे अपना शिकार बना लिया और बेचारा जीवित रहने के लिए कुछ भी नहीं कर सका। शिकार का वीडियो दो लाख से अधिक बार देखा गया है।