छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल चुके है ये एक्टर, एक एक्टर को देखकर तो लोग करने लगते है प्रणाम

भारतीय गणराज्य के महानायक और समाज का गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज को कहा जाता है। कई सालों तक छत्रपति शिवाजी ने मुगलों से संघर्ष किया था।
 

भारतीय गणराज्य के महानायक और समाज का गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज को कहा जाता है। कई सालों तक छत्रपति शिवाजी ने मुगलों से संघर्ष किया था। छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को मराठा परिवार में हुआ था। छत्रपति शिवाजी महाराज देश के वीर सपूतों में से एक थे।

इनकी वीरगाथा की कहानी को हिंदी सिनेमा के पर्दे पर कई बार उतारा गया है। शिवाजी महाराज ने कई वर्षो तक मुगलों से संघर्ष किया था। आज आपको बताते है बॉलीवुड के कौन-कौन से अभिनेताओं ने सिनेमा में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है।

नसीरुद्दीन शाह

नसीरुद्दीन शाह ने श्याम बेनेगल के प्रसिद्ध धारावाहिक ‘भारत एक खोज’ में शिवाजी का किरदार निभाया था। इस शो में इरफान खान और ओम पुरी भी अहम किरदारों में नजर आए थे। साल 1988 में प्रसारित हुई इस शो को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।

पारस अरोड़ा

पारस अरोड़ा ने वीर शिवाजी’ शो में शिवाजी का किरदार निभाया था। उन्होंने शिवाजी के बचपन का किरदार निभाया था और अपने अभिनय और किरदार के दम पर पारस बहुत मशहूर हो गए। उन्हें शिवाजी के रोल में काफी पसंद किया गया था।

शरद केलकर

छोटे पर्दे के साथ-साथ बड़े पर्दे पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले बड़े पर्दे पर छत्रपति शिवाजी का किरदार निभा चुके अभिनेता शरद केलकर ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। शरद केलकर ने ओम राउत की फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ में राजे शिवाजी का किरदार निभाया था।

इस फिल्म में अजय देवगन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और सैफ उदयभान सिंह राठौर भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में कई बड़े कलाकारों के थे लेकिन शरद केलकर ने अपने किरदार और अभिनय से दर्शको को प्रभावित किया।

अमोल कोल्हे

छत्रपति महाराज का किरदार एक्टर अमोल कोल्हे ने पर्दे पर कई बार निभाया। एक्टर ने सबसे पहले स्टार प्रवाह की सीरीज ‘राजा शिव छत्रपति’ में शिवाजी महाराज का किरदार निभाया।

यही नहीं फिल्म ‘राजमाता जीजाऊ’ में भी उन्होंने एक बार फिर छत्रपति शिवाजी की भूमिका निभाई। ये फिल्म शिवाजी की माता पर आधारित थी। हिंदी सीरीज ‘वीर शिवाजी’ में भी मराठा योद्धा शिवाजी का किरदार निभाया था।

महेश मांजरेकर

साल 2009 में आई फिल्म 'मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोये' में अभिनेता महेश मांजरेकर जब छत्रपति शिवाजी के किरदार में दर्शकों के सामने आए तो हर कोई उनके अभिनय का मुरीद हो गया।