अगर जहरीला सांप खुद को ही काट ले तो क्या होगा, सच्चाई जानकर तो आप भी नही कर पाएंगे भरोसा

हमें बताने की जरूरत नहीं कि सांप कितने जहरीले हैं। जब एक जहरीला सांप किसी को काट ले, तो वह कुछ घंटों में मर जाता है। किंग कोबरा जैसा सांप हमला करने पर ये समय और भी कम हो जाता है।
 

हमें बताने की जरूरत नहीं कि सांप कितने जहरीले हैं। जब एक जहरीला सांप किसी को काट ले, तो वह कुछ घंटों में मर जाता है। किंग कोबरा जैसा सांप हमला करने पर ये समय और भी कम हो जाता है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि अगर एक सांप अपने आप को डस लेता है, तो क्या होता है?

क्या वह खुद को काटकर मार डाल सकता है? क्या सांप भी आत्महत्या कर सकते हैं? सांपों से जुड़े इस अनूठे पहलू के बारे मे आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

साइंस एबीसी वेबसाइट के अनुसार, सांप के सलाइवरी ग्लैंड में शिकार को मारने और पचाने में मदद करने के लिए सांप का जहर बनाया जाता है। प्रोटीन सांप के जहर का मुख्य कंपोनेंट है। इस जहर में पॉलीपेपटाइड्स होते हैं, जो इसे अधिक घातक बनाते हैं।

सांप के दांतों से निकलता है जहर

सांप अपने दांतों से अपने शिकार को जहर देते हैं। कुछ सांप जहर को अपने शिकार पर स्प्रे करते हैं। अब अपने प्रश्न पर आते हैं: सांप के जहर का क्या प्रभाव होगा? वह जहर से मर सकता है? जहर केवल खून में घुलने पर प्रभावी होता है।

क्योंकि उसमें मौजूद पॉलीपेपटाइड्स ही उसका असर करेंगे। प्रोटीन जहर का मुख्य घटक है। जब प्रोटीन टॉक्सिन सीधे खून में आते हैं, तो उनका प्रभाव होगा। तभी बॉडी टिशू उसे बंद कर देंगे।

सांप ने खुद को काटा तो क्या होगा

यदि सांप उस जहर को मुंह से सीधे अपने पेट में डाल दे, तो सांप मर जाएगा नहीं, क्योंकि पेट में मौजूद केमिकल उसे पचा लेंगे। यदि सांप खुद को काटे और उसकी जहर सीधे ब्लड लाइन में मिल जाए, तो वह मर जाएगा। वो जहर उसी तरह रिएक्ट करेगा, जैसे अगर एक सांप दूसरे को डस ले।

सांप के सिर के ऊपर उनके सलाइवा की ग्रंथियां होती हैं, जिसके जरिए जहर निकलता है। इसलिए उनका खून इस जहर की आदत नहीं रखता। आसान शब्दों में कहें तो सांप खुद को काटकर अपनी जान ले सकता है।