कीबोर्ड पर F और J बटन पर क्यों बने होते है स्पेशल निशान, वजह ऐसी की आप सोच भी नही सकते

आजकल कंप्यूटर और कीबोर्ड हमारी दैनिक जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं। फिर चाहे ऑफिस से जुड़ा काम हो या हो ऑनलाइन क्लास हर क्षेत्र में कंप्यूटर और कीबोर्ड आज हर जगह अनिवार्य हैं।
 

आजकल कंप्यूटर और कीबोर्ड हमारी दैनिक जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं। फिर चाहे ऑफिस से जुड़ा काम हो या हो ऑनलाइन क्लास हर क्षेत्र में कंप्यूटर और कीबोर्ड आज हर जगह अनिवार्य हैं। लेकिन क्या आपने कीबोर्ड उपयोग करते समय यह नोटिस किया है कि F और J के नीचे डैश का निशान बना होता है।

अगर हां तो सवाल यह उठता है कि केवल F और J के नीचे ही डैश क्यों बना हो होता है। इसका क्या मतलब होता है और यह किन कारणों से लगाया जाता है? आइए जानते है की इन F और J के नीचे ही डैश हैं। अगर आप कीबोर्ड देखेंगे तो पाएंगे कि F और J पर बने ये निशान हल्के उभरे हुए होते हैं।

कीबोर्ड पर बने इस डैश का आविष्कार जून ई बॉटिच ने वर्ष 2002 में किया था। उसके बाद से लगभग सभी मॉडर्न कीबोर्ड मॉडल अब इस सुविधा के साथ आते हैं। इंटरेस्टिंग फैक्ट्स एंड इंफॉर्मेशन पोर्टल की 2016 रिपोर्ट के अनुसार कंप्यूटर कीबोर्ड पर F और J बटन पर पाई जाने वाली लकीरें हमें नीचे देखे बिना सही बटन का पता लगाने में मदद करने के लिए डिज़ाइन की गई थी।

उदाहरण के लिए अगर आप कीबोर्ड पर देखे बिना टाइप करते हैं तो आप डैश को छू कर पता लगा पाएंगे कि कौन-सा बटन कहां हैं। अगर हम इन दोनों डैश को बैलेंस कर सही इस्तेमाल करना सीख जाते है तो यह हमारी टाइपिंग स्पीड को बढ़ाता है और कीबोर्ड के इस्तेमाल को भी आसान बना देता है।

F और J की मदद से कीबोर्ड पर ऐसे करें टाइप

  • सबसे पहले अपने बाएं और दाएं हाथ की इंडेक्स फिंगर को 'F' और 'J' बटन के ऊपर रखें।
  • उसके बाद आपकी इंडेक्स फिंगर के साथ दो उभरी हुई चाबियों पर आपका बायां हाथ ए, एस, डी और एफ को कवर करता है।
  • वहीं दाहिनी ओर जे, के, एल, और कोलन को कवर करता है और दोनों अंगूठे स्पेस बार पर होना चाहिए।