home page

जाने भारत मे किस तारीख को लॉन्च हो सकती है Tata की Electric Nano, जाने क्या होंगे फीचर्स और कीमत

यकीन है कि बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों के कारण लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक पसंद कर रहे हैं।
 | 
जाने भारत मे किस तारीख को लॉन्च हो सकती है Tata की Electric Nano

यकीन है कि बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों के कारण लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक पसंद कर रहे हैं। लेकिन इलेक्ट्रिक व्हीकल बहुत महंगे होने के कारण भारतीय लोगों को पेट्रोल से चलने वाली सस्ती हैचबैक कारें अच्छी लगती हैं।

लेकिन भविष्य में भारत में सस्ती इलेक्ट्रिक कारें भी मौजूद होगी जिनमें MG एयर के साथ Tata Nano का नाम भी शामिल है। आपको जानकर हैरानी होगी कि Tata कंपनी के मालिक रतन टाटा के पास Nano का इलेक्ट्रिक वर्जन मौजूद है और इसे इलेक्ट्रा ईवी ने खास तौर पर बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही Tata Nano EV जयेम नियो के नाम से सड़को पर दौड़ती हुई मिलेगी। इसके साथ ही इसकी कीमत भी काफी कम होगी।

कब लॉन्च होगी Tata Nano EV

आपको बता दें कि जयेम (बेंगलुरु) ने 2018 में Nano EV (जयेम नियो इलेक्ट्रिक) को पेश किया था। अब यह अपनी 400 यूनिट कैब सेवाओं को एग्रीगेटर ओला को देने का निर्णय लिया गया है। माना जाता है कि जयेम नियो जल्द ही आम लोगों को भी खरीदने की अनुमति मिलेगी।

कितनी है कीमत और रेंज

जानकारी से पता चला है कि Tata Nano EV के ही वर्जन जयेम नियो को 5 लाख रुपये के बेस प्राइस में लॉन्च किया जायेगा। इस इलेक्ट्रिक कार में 72V की बैटरी है, जो एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर 200 किलोमीटर की दूरी तय करती है।

मिलेगी क्या खूबियां

मीडिया से जानकारी मिली है कि Tata Nano EV में आपको इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, मल्टी इनफॉरमेशन डिस्प्ले और रिमोट लॉकिंग सिस्टम, ब्लूटूथ, फ्रंट पावर विंडो, AC के साथ कई खूबियां देखने को मिलेगी। इसके साथ ही पता चला है कि Tata Motors ने जयेम का अधिग्रहण कर लिया है और इसे Tata Nano EV प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दे दी गई है।