home page

मिस्त्री का काम करने वाले शख़्स ने डेली अपनी पड़ोसन से मिलने के बनाई सुरंग, संबंध बनाने में थे व्यस्त तो पड़ोसन के पति ने रंगे हाथों पकड़ा

यह मामला मैक्सिको के टियूआना शहर का है। यहां रहने वाला एक राज मिस्त्री (अल्बर्टो) अपनी शादीशुदा पड़ोसन (पामेला) से अफेयर चल रहा था। जनाब खुद भी शादी के बंधन से बंधे थे। लेकिन फिर भी उन्हें अपनी पड़ोसन से मोहब्बत हो गई!

 | 
underground-tunnel-to-lovers

यह मामला मैक्सिको के टियूआना शहर का है। यहां रहने वाला एक राज मिस्त्री (अल्बर्टो) अपनी शादीशुदा पड़ोसन (पामेला) से अफेयर चल रहा था। जनाब खुद भी शादी के बंधन से बंधे थे। लेकिन फिर भी उन्हें अपनी पड़ोसन से मोहब्बत हो गई!

इसलिए अल्बर्टो ने पड़ोसन के घर में दाखिल होने के लिए एक सुरंग खोद दी, जिसकी मदद से वह चुपचाप पड़ोसन के घर जाता और दबे पांव बाहर भी निकल आता। लेकिन एक दिन पामेला के पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और सुरंग का पर्दाफाश हो गया।

ये भी पढिए :- गर्लफ़्रेंड ने दिया बच्चे को जन्म तो बॉयफ़्रेंड लड़की की मां के साथ हो गया फ़रार, दोनों ने नही होने दी किसी को कानोंकान खबर

जब पति जल्दी लौट आया घर

रिपोर्ट के मुताबिक, इस अफेयर का खुलासा तब हुआ जब पामेला का पति जॉर्ज (पेशे से सिक्योरिटी गार्ड) अपने काम से जल्दी घर लौट आया और उसने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। जॉर्ज ने देखा कि अल्बर्टो एक काउच के पीछे छिपा और गायब हो गया। जॉर्ज ने उसे बेडरूम में काफी देर तक तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

काफी अच्छे से बनाई थी सुरंग

अल्बर्टो के अचानक से गायब होने की बात जॉर्ज को हजम नहीं हुई। इसलिए उसने घर की पड़ताल शुरू की। इस दौरान उसे काउच के नीचे एक सुरंग दिखाई दी। जॉर्ज सुरंग में उतरकर आगे तक गया, तो वह अल्बर्टो के घर पहुंच गया। लोकल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुरंग को काफी अच्छे से तैयार किया गया था।

ये भी पढिए :- महिला मालगाड़ी के नीचे से निकलकर पार कर रही थी पटरी तभी चल पड़ी ट्रेन, उसके बाद का नजारा कमजोर दिल वालों के लिए नही है

अल्बर्टो की पत्नी को बताया सब कुछ

पकड़े जाने के बाद अल्बर्टो ने जॉर्ज से विनती की कि वह इस अफेयर की जानकारी उसकी पत्नी को ना दे। लेकिन जॉर्ज ने उसकी एक ना सुनी, जिसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया।