गांव में घूम रहे अजगर को पकड़ने के लिए गांव वालो ने जिंदा मुर्गा की मदद से बिछाया जाल, भूख से भटक रहा अजगर नही समझ पाया चाल

अजगर को पकड़ने का एक जुगाड़ इंटरनेट पर वायरल हो गया है। 'देसी जुगाड़' का यह वीडियो एक ट्विटर हैंडल से साझा किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 50 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। दरअसल, अजगर को पकड़ना काफी मशक्कत भरा और जान को जोखिम में डालने वाला काम होता है।
लेकिन एक शख्स ने देसी जुगाड़ की मदद से इस विशालकाय सांप को अपने फंदे में फंसाकर सबको हैरान कर दिया। दरअसल, इसके लिए शख्स ने सिर्फ एक प्लास्टिक की पाइप, कुछ लकड़ियां, डोरियां और एक जिंदा मुर्गे का इस्तेमाल किया।
ये भी पढिए :- स्किन के लिए फ़ायदेमंद बताकर गधी के दूध से साबुन बनाकर बेच रही ये कम्पनी, महिलाओं में इस साबुन की खूब बढ़ रही डिमांड
बाकी आप वीडियो देखकर समझ जाएंगे कि आखिर यह सेटअप बंदे ने किया कैसे? बता दें, यह वीडियो पहले भी इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। अब एक बार फिर पब्लिक इस जुगाड़ को देखकर शॉक्ड है!
Python trap using live chicken pic.twitter.com/pM5fP5J36G
— OddIy Terrifying (@OTerrifying) November 16, 2022
ऐसे बैठाया गया अजगर को पकड़ने का जुगाड़
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जिंदा मुर्गे को कीचड़ पर खड़ा किया गया है। पास ही मटीला पानी है, जिसमें कुछ लकड़ियां खड़ी करके एक दीवार सी बनाई गई है। साथ ही, मुर्गे व पानी के बीच नीले रंग का एक पाइप भी फिट किया गया है, जिससे रस्सी का एक फंदा बनाकर मुर्गे के पीछे मौजूद बड़ी सी डंडी से बांधा गया है।
ये भी पढिए :- लॉकडाउन के घर की सफ़ाई कर रहे शख़्स के हाथ लगा लाखों का ख़ज़ाना, पहले घर के कचरे में पड़ा धूल खा रहा था जादुई चिराग़
जैसे ही अजगर तेजी से मुर्गे की तरफ बढ़ते हुए पाइप में घुसता है वह फंदे की चपेट में आ जाता है और पकड़ा जाता है। अजगर खुद को फंदे से आजाद करने के लिए तमाम कोशिशें करता है लेकिन नाकामयाब रहता है।