अंगड़ाई लेने के बाद कैसे शरीर हो जाता है पहले से ज्यादा एक्टिव, जाने क्या है इसके पीछे का कारण

लंबे समय तक बैठने या सोने के बाद जब हम उठते हैं, तो अक्सर अंगड़ाई लेते हैं। इस क्रिया के दौरान हमारे हाथों, पैरों और पूरे शरीर की मांसपेशियां खिंचती हैं। जिससे हमें अत्यधिक राहत महसूस होती है।
 

लंबे समय तक बैठने या सोने के बाद जब हम उठते हैं, तो अक्सर अंगड़ाई लेते हैं। इस क्रिया के दौरान हमारे हाथों, पैरों और पूरे शरीर की मांसपेशियां खिंचती हैं। जिससे हमें अत्यधिक राहत महसूस होती है। यह एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया है जो शरीर में ऑक्सीजन की कमी के कारण होती है।

इस प्रक्रिया को विशेषज्ञ भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक मानते हैं। अंगड़ाई और स्ट्रेचिंग के सामान्य क्रियाएं हमारे दैनिक जीवन में सरल परंतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में सहायक होती हैं।

ये भी पढ़िए :- तीन साल का मासूम बच्चा मम्मी की शिकायत करने पहुंच गया थाने, बोला मम्मी को जेल में डाल दो

अंगड़ाई और जम्हाई का महत्व

अंगड़ाई और जम्हाई अक्सर थकान और सुस्ती के संकेत के रूप में देखी जाती हैं। हालांकि विशेषज्ञ इसे शरीर के लिए काफी फायदेमंद मानते हैं। अंगड़ाई लेने से मांसपेशियों और नसों में खिंचाव होता है जो ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है और दिमाग को भी सक्रिय बनाता है। इससे शरीर और दिमाग दोनों को जागृत होने का संकेत मिलता है।

तरोताजा महसूस कराने वाली अंगड़ाई

सुबह उठते समय अंगड़ाई आना सामान्य है। खासकर अगर रात भर एक ही मुद्रा में सोया गया हो। इससे शरीर की मांसपेशियों और जोड़ों में जकड़न होती है। अंगड़ाई लेने से यह जकड़न दूर होती है और शरीर को आराम मिलता है। जिससे नई ऊर्जा और स्फूर्ति का संचार होता है। यह शरीर को फिर से सक्रिय और तरोताजा महसूस कराने में मदद करता है।

दिनचर्या में अंगड़ाई का फायदा

जो लोग नियमित रूप से व्यायाम नहीं कर पाते। उनके लिए अंगड़ाई एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां तक कि विशेषज्ञ कहते हैं कि दिन में सिर्फ 20 मिनट का खिंचाव भरा व्यायाम हृदय की सेहत में सुधार ला सकता है। ऑफिस में लंबे समय तक बैठे रहने वाले लोग भी अंगड़ाई लेकर इसके फायदे उठा सकते हैं।

ये भी पढ़िए :- इन जगहों पर साल के इस दिन लगता है भूतों का मेला, लोग मानते है इस चीज का आशीर्वाद

सही उठने की तकनीक

बिस्तर से उठते समय तुरंत तेज काम शुरू करने की बजाय कुछ देर के लिए बैठना और धीरे-धीरे उठना चाहिए। इससे ब्लड फ्लो धीरे-धीरे सामान्य होता है और हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम होता है। यह तरीका शरीर को सक्रिय करने और संतुलित रखने के लिए महत्वपूर्ण है।