home page

गांव की लड़की ने साड़ी में ही सबके सामने कर दिखाया ज़बरदस्त स्टंट, देसी अन्दाज़ देख लोग कर रहे वाहवाही

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को देख आप भी हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की नीली रंग की साड़ी में दिखाई दे रही है। 
 | 
Women Stunt Video
   

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को देख आप भी हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की नीली रंग की साड़ी में दिखाई दे रही है और लड़की के साथ एक लड़का भी स्टंट करता दिख रहा है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

दोनों बीच हवा में गुलाटी मारते हुए स्टंट कर रहे हैं। स्टंट का ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। 

ये भी पढिए :- दुनिया की ये अनोखी यूनिवर्सिटी जो ख़ाली बैठे रहने पर दे रही है डेढ़ लाख रुपए , जाने किस कारण के चलते यूनिवर्सिटी दे रही है फ़्री के पैसे

साड़ी में बैकफ्लिप करती हैं पारुल 

जानकारी के मुताबिक वीडियो जिमनास्ट और फिटनेस मॉडल पारुल अरोड़ा (Parul Arora) का है। जो नीले रंग की साड़ी में बैकफ्लिप करती दिख रही है। हवा में स्टंट करने के बाद पारुल अपने साथ मौजूद शख्स के साथ वॉक भी करती हैं।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे छत पर एक मैट्रिस बिछाई गई है। तभी पारुल अपने पार्टनर के साथ चलती हुई आती हैं। इसके बाद दोनों साथ में हवा में बैकफ्लिप करते हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए पारुल ने कहा है, 'कौन साड़ी में इस स्टंट को कर सकता है?'

ये भी पढिए :- ब्यूटी पार्लर में नक़ली पलकें लगवाने गई औरत को आँखो की रोशनी से धोना पड़ा हाथ, पूरा मामला सुनकर आप भी नही करेंगे विश्वास

लाखों लोगों ने देखा वीडियो 

पारुल ने ये वीडियो बीते हफ्ते ही शेयर किया था। जिसे अब तक 819,685 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है। पारुल के साड़ी में किए गए स्टंट को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं।

किसी को भी विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है कि कोई साड़ी में भी इस तरह का स्टंट कर सकता है। पारुल अक्सर इस तरह के वीडियो शेयर करती रहती हैं। साड़ी में स्टंट वाला ये वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने दोबारा इसे शेयर किया है।

ये भी पढिए :- ऑफ़िस में सफ़ाई का काम करने वाली महिला उसी ऑफ़िस में बनी सबकी बॉस, बोली क़िस्मत ने बना दिया

खूब तारीफ कर रहे हैं लोग 

पारुल का वीडियो देखकर लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग उनसे पूछ रहे हैं कि वह साड़ी में ऐसा स्टंट कैसे कर पा रही हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये स्टंट कैसे सीखा जा सकता है। इस दौरान कुछ लोगों की नजर पारुल के पैर में लगी चोट पर पड़ गई। यूजर ने लिखा, 'अगर आपने नोटिस किया हो, उसके पैर में लगी भी है।'


ये भी पढिए :- शराब के नशे ने कलयुगी बेटे ने पिता का हाथ तोड़कर निकाल दिया घर से बाहर, अब बुजुर्ग आदमी अपने पत्नी के साथ सड़क किनारे चाय बेचकर करता है गुज़ारा

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है।' एक यूजर लिखती है, 'मैं देख सकती हूं उसके पैर में मोच आने के बाद भी लड़की ने कोशिश की, अच्छा प्रयास है।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'पैर में लगी है फिर भी फ्रंट फ्लिप मार दी, मतलब कमाल, आग लगा दिए कतई।'